✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Dhanbad: हेल्थ सेक्टर की जटिल समस्याओं के समाधान में बढ़ रही गणित की भूमिका, वर्कशॉप हुआ शुरू

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 27, 2026, 5:45:48 PM

धनबाद(DHANBAD): थ्योरी और रियल लाइफ के मजबूत जुड़ाव  को सामने लाते हुए IIT (ISM) धनबाद ने दो दिवसीय वर्कशॉप की शुरुआत की है.  जिसमें गणित को सीधे मानव स्वास्थ्य से जोड़ा जा रहा है.  Department of Mathematics & Computing द्वारा आयोजित यह वर्कशॉप “फ्रॉम इक्वेशन्स टू लाइफ: मैथमेटिकल इनसाइट्स इंटू ह्यूमन हेल्थ” 27 मार्च से शुरू हुई.  जो गणित, बायोलॉजी और हेल्थकेयर के इंटरडिसिप्लिनरी तालमेल को समझने का मंच दे रही है. वर्कशॉप का उद्घाटन विभाग के सेमिनार हॉल में IIT (ISM) के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में किया।  इस मौके पर विभागाध्यक्ष प्रो. एस. पी. तिवारी और संयोजक प्रो. आर. के. उपाध्याय भी मौजूद रहे. 

अपने संबोधन में प्रो. मिश्रा ने कहा कि आज के समय में हेल्थ सेक्टर की जटिल समस्याओं को हल करने में गणित की भूमिका तेजी से बढ़ रही है.   इस तरह के इंटरडिसिप्लिनरी प्रयास समय की जरूरत हैं.  वहीं प्रो. उपाध्याय ने बताया कि गणितीय समीकरण हमारे रोजमर्रा के जीवन, खासकर मानव स्वास्थ्य को समझने में अहम भूमिका निभाते है.  प्रो. तिवारी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और गणित के साथ उसके इंटीग्रेशन को हेल्थ रिसर्च के लिए गेम चेंजर बताया। यह वर्कशॉप ANRF की साइंटिफिक सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (SSR) पहल के तहत NASI झारखंड चैप्टर के सहयोग से आयोजित की जा रही है.  इसमें झारखंड के चयनित शिक्षकों को शामिल किया गया है, ताकि उन्हें मैथमेटिकल बायोलॉजी के नए क्षेत्रों से परिचित कराया जा सके और एक्सपर्ट लेक्चर्स के जरिए उनकी समझ को और मजबूत किया जा सके. 

कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल हैं, जिनमें IIT कानपुर के प्रो. बी. वी. राठीश कुमार, IIT खड़गपुर के डॉ. शुभमय मंडल, विश्व भारती के डॉ. सुभाष खजांची, IIT (ISM) के डॉ. गजेन्द्र के. विश्वकर्मा और डॉ. उमाकांत त्रिपाठी शामिल हैं.  लेक्चर्स में मेडिकल इमेजिंग, Bayesian modelling, पार्किंसन डिजीज और कार्डियक मोशन जैसे विषयों पर चर्चा की जा रही है. वर्कशॉप के दौरान सिमुलेशन आधारित सेशंस, इंटरैक्टिव डिस्कशन और कैंपस विजिट भी कराई जाएगी।  28 मार्च को इसके समापन सत्र (Valedictory) के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।  25 से अधिक प्रतिभागी ऑफलाइन और 60 से ज्यादा ऑनलाइन जुड़कर इस वर्कशॉप में भाग ले रहे हैं, जो इसके प्रति बढ़ती अकादमिक रुचि को दर्शाता है. 

Tags:DhanbadJharkhandWorkshopHealth SectorRole of MathematicsWorkshop in dhanbad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.