✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

DHANBAD!!शनिवार से शुरू हुआ अपराधियों की करतूत सोमवार को भी जारी रही ,जानिए खबर की डिटेल्स 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:49:48 AM

धनबाद(DHANBAD) | धनबाद में शनिवार को सरायढेला  थाना क्षेत्र में झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी नवीन कुमार सिन्हा की माता विमला सिंह के गले से अपराधियों ने सोने की चेन छीन ली.  वहीं, रविवार को झरिया के लाल बाजार निवासी बुजुर्ग महिला मधुलिका केसरी से बाइक सवार अपराधियों ने सोने की चेन छीन कर फरार हो गए.  सोमवार को दिन के 12:30 बजे कतरास थाना क्षेत्र में अपराधियों ने फायरिंग कर लूटपाट की.  मतलब शनिवार से शुरू हुआ अपराधियों का कृत्य  सोमवार को भी  भी जारी रहा. 

शनिवार और रविवार को महिलाओं की चेन छीनी 

 विमला सिंह शनिवार को सराय ढेला नीलांचल  कॉलोनी मैं अपने घर के बगल स्थित मंदिर से पूजा -अर्चना कर घर जा रही थी कि  बाइक सवार अपराधियों ने उनकी चेन झपट ली.  यह बात अलग है कि इस सूचना के बाद पुलिस अधिकारी सक्रिय हुए, लेकिन घटना के 48 घंटे  बाद भी पुलिस पानी पीट  रही है.  बात इतनी सी ही नहीं है, रविवार को झरिया के लाल बाजार निवासी मधुलिका केसरी से बाइक सवार अपराधियों ने कीर्तन भवन के समीप सोने की चेन छीन कर फरार हो गए.  बुजुर्ग महिला ने घटना के बाद हल्ला किया, लोग जब तक जुटे , तब तक अपराधी फरार हो चुके थे.  यह घटना बगल की दुकान में लगे  सीसीटीवी में कैद हो गई है.  महिला के गले में भी खरोच आई है.  रोज की तरह बुजुर्ग महिला दूध लाने गई थी.  

सोमवार को फायरिंग कर लूटपाट की 

वह अपने घर लौट रही थी तभी बाइक पर सवार दो अपराधी आए और चेन छीनकर  भाग निकले.  सोमवार की बात करें तो दोपहर 12:30 बजे अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर लूटपाट की.  यह  घटना कतरास थाना क्षेत्र के कंचनपुर पंचायत में घटी है.  एसबीआई के सीएसपी के संचालक पर भी फायरिंग की गई.  वहां मौजूद ग्राहक पर भी बंदूक तान दी गई और उसके बाद 35000 नगद , मोबाइल सहित अन्य सामान लेकर अपराधी फरार हो गए. 


रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:dhanbadcrimechainfiringlut

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.