✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

DHANBAD: रेलवे ट्रैक पर तेज रफ्तार में आ रही थी मालगाड़ी, अचानक सामने आ गई जेसीबी मशीन, जानिए फिर क्या हुआ

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:40:54 PM

धनबाद(DHANBAD): शनिवार का दिन धनबाद रेल मंडल के लिए अच्छा रहा, नहीं तो रेल अधिकारी न चैन से कार्यालय में रह सकते थे और ना ही घर में. रविवार को भी दौड़ भाग रहती. संयोग अच्छा था कि चालक ने चतुराई दिखाई और मालगाड़ी को आपातकाल ब्रेक लगाकर रोक लिया. हुआ कुछ यूं कि शनिवार की शाम गोमो मतारी रेलवे ट्रैक पर रामाकुंडा हॉल्ट के पास अचानक से एक जेसीबी मशीन आ गई. उस वक्त उस ट्रैक से मालगाड़ी गुजर रही थी. ड्राइवर ने चालाकी दिखाई और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को रोक दिया. रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे पीडब्ल्यू आई के कर्मियों ने भी लाल झंडा दिखाकर मालगाड़ी को रुकने का इशारा किया. रामा कुंडा गांव के पास प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत काम चल रहा है. रास्ता नहीं मिलने पर जेसीबी चालक ने रेलवे ट्रैक पार कर दूसरी तरफ जाने की कोशिश की. इस बीच सिग्नल हरा हो गया और ट्रैक पर मालगाड़ी आ गई. मालगाड़ी रुकने के बाद तो इसकी सूचना कंट्रोल रूम और अधिकारियों को दी गई. गोमो आरपीएफ के अधिकारी भी पहुंचे .इस वजह से 2 घंटे तक मालगाड़ी ट्रैक पर खड़ी रही. आरपीएफ ने जेसीबी के चालक को हिरासत में ले लिया. आरपीएफ उसे जेल भेजने की तैयारी में है. जेसीबी चालक ने ऐसा खुद किया अथवा ठेकेदार ने ऐसा करने के लिए उसे कहा था, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है. लेकिन इतना तो तय है कि एक बहुत बड़ा हादसा टल गया.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:jharkhanddhanbaddhanbad railway track

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.