✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

DHANBAD: निगम के बाहर के एक मजबूत हाथ को "कट टू साइज "करने के खेल का आज होगा अंत,मिलेगा नया डिप्टी मेयर

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 18, 2026, 10:16:56 AM

धनबाद: धनबाद में आज होगा डिप्टी मेयर का चुनाव. शाम होते-होते रिजल्ट सामने आ जाएगा. निगम के बाहर के एक मजबूत हाथ को "कट टू साइज" करने का खेल का परिणाम भी आज सामने आ जाएगा. 

डिप्टी मेयर का चुनाव निर्विरोध होता है, अथवा दूसरा उम्मीदवार भी नामांकन करता है ,यह देखने वाली बात होगी. एक उम्मीदवार तो 40 से अधिक पार्षदों के समर्थन के भरोसे आगे बढ़ रहा है तो दूसरी उम्मीदवार भी मैदान में है. डिप्टी मेयर के चुनाव के पीछे बड़ी राजनीति छुपी हुई है. 

यह राजनीति ऐसी है कि सार्वजनिक तौर पर इसका खुलासा कोई कर नहीं रहा है, लेकिन पर्दे के पीछे वही सब हो रहा है. जानकारी के अनुसार देर रात तक रणनीति तैयार की गई. 

सूत्रों के अनुसार मंगलवार को निर्वाचित मेयर संजीव सिंह की ओर से टी पार्टी का आयोजन किया गया था. दावा किया गया कि 40 से अधिक पार्षद जुटे और एक के पक्ष में अपना समर्थन देने का वादा किया. धनबाद नगर निगम के नवनिर्वाचित 55 पार्षदों के बीच से ही डिप्टी मेयर का चुनाव होना है. एक से अधिक दावेदार होने पर चुनाव होगा. एक दावेदार होने पर उसे निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया जाएगा. 

नव निर्वाचित मेयर संजीव सिंह ने पार्षदों को एकजुटता का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि पार्षद जिस उम्मीदवार का चयन करेंगे, उन्हें उनका पूरा समर्थन रहेगा. संजीव सिंह ने राजनीति से ऊपर उठकर शहर के विकास को प्राथमिकता देने की अपील की. अब सब की निगाहें मतदान पर टिकी हैं. जहां तय होगा कि डिप्टी मेयर की कुर्सी पर आखिर किसका कब्जा होता है.जादुई आंकड़ा 28 होगा.

रिपोर्ट धनबाद ब्यूरो 

Tags:Jharkhand newsDhanbad newsDeputy MayorDeputy Mayor election will be held in Dhanbad todayElection of Deputy Mayor

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.