✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोयले की राजधानी धनबाद, यहां हर काला काम होता है बेधड़क, जानिए जुआ अड्डों का गणित

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 6:56:21 PM

धनबाद(DHANBAD): कोयला नगरी, धनबाद यहां कोई भी ऐसा काला काम नहीं है जो नहीं होता. बात सामने तभी आती है जब पुलिस कार्रवाई होती है. मामला चाहे कोयला चोरी का हो, पशु तस्करी का हो, वाहन चोरी का हो, लूटपाट का हो अथवा रंगदारी वसूली का. सब काम यहां बेधड़क और निर्बाध चलता है. पुलिस जब भी सक्रिय होती है तो कोई न कोई बड़ा खुलासा हो जाता है. जुए का धंधा भी कोयलांचल में खूब चलता है. कोलियरी इलाका होने के कारण भी यह काम बेधड़क चलता है. दिवाली के समय तो जुए अड्डे की भरमार रहती है.

365 दिन चलता रहता है काम

लेकिन उसके बाद 365 दिन यह काम कमोवेश चलता रहता है. चाहे इलाका कुमारधुबी का हो या बाघमारा क या फिर इधर झरिया, लोदना या भौरा का कोलियरी इलाका. इस धंधे पर कोई नकेल नहीं होता. कोयला चोरों की तरह भी जुआ अड्डा चलाने वालों का एक संगठित और ताकतवर गिरोह यहां चलता है. यह गिरोह जुआ खेलने वालों के लिए जगह उपलब्ध कराता था, व्यवस्था देता था और फिर उसके एवज में पैसा लेता था. ऐसा ही एक मामला शनिवार की देर शाम भौरा थाना क्षेत्र में सामने आया है. ऐसी बात नहीं है कि पुलिस को इन जुआरियों की जानकारी नहीं होती, लेकिन कार्रवाई तभी होती है जब कहीं न कहीं पेंच फंस जाता है.

देर शाम पुलिस ने मारा छापा तो हुआ खुलासा

भौरा ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने शनिवार की देर शाम भौरा आठ नंबर के समीप जुआ अड्डा पर छापेमारी की तो हड़कंप मच गया. इलाके में भगदड़ मच गई. जुआरी इधर-उधर भागने लगे. कोई कुछ समझ नहीं पा रहा था. जुआड़ी आगे-आगे और पुलिस पीछे-पीछे भाग रही थी. एक जुआरी पुलिस की पकड़ में आ गया. पुलिस ने जुआ अड्डे से कम से कम आधा दर्जन मोटरसाइकिल, ताश की गड्डी सहित कैश बरामद किया है. जानकारी के अनुसार भौरा पुलिस को सूचना मिली कि भौरा आठ नंबर के समीप बड़े पैमाने पर जुआ का खेल हो रहा है.  इस अड्डे पर बाहर-बाहर से लोग आते हैं. उसके बाद उस स्थल पर पुलिस ने छापेमारी की तो अड्डे का खुलासा हुआ. थाना प्रभारी का कहना है कि इलाके में अवैध धंधा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. आपको बता दें कि यह वही भौरा थाना है, जिसके थानेदार सिंदरी बवाल में घायल हो गए थे.

धनबाद से संतोष की रिपोर्ट

Tags:Dhanbadcapital of coalgambling basesgamblingdhanbad newsjharkhand newsthenewsposttnp

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.