✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

DHANBAD: स्विमिंग पुल ने ले ली आईआईटी आईएसएम के सहायक प्रोफेसर की जान, जानिए डिटेल्स 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:11:11 AM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के आईआईटी आईएसएम से मंगलवार को एक बुरी खबर आई.  आई आई टी आई एस एम के सहायक प्रोफेसर यशवंत कुमार गजाला की डूबने से मौत हो गई है. वह ओड़िसा  बालासोर के रहने वाले थे. जानकारी के अनुसार आज सुबह 7:30 बजे के लगभग रोज की भांति अन्य लोगों के साथ वह भी परिसर के स्विमिंग पुल  गए.  वह रोज वहां जाते थे और स्विमिंग करते थे. आज तैरते -तैरते  गहरे पानी की तरफ बढ़ गए. उसके बाद लोग जब तक समझे तब तक उनकी मौत हो गई थी.  जिस समय यह घटना घटी, उस समय दर्जन भर लोग   तैर रहे थे.  उनका परिवार हावड़ा में रहता है. 

 

घटना के बाद मची अफरा-तफरी

 घटना के बाद तो संस्थान परिसर में अफरा-तफरी मच गई.  लोग परेशान हो गए, पुलिस को सूचना दी गई.  लाश को SNMMCH के मोर्चरी में रख दिया गया है.  परिवार के आने के बाद उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा. लगभग एक साल पहले ही उन्होंने यहाँ ज्वाइन किया था. उनकी उम्र लगभग 36 साल बताई गई है. वह खड़कपुर आईआईटी से पास आउट  थे. उनका ससुराल भी खड़कपुर में ही है. उनकी पत्नी अभी खड़कपुर गई थी. आशंका यह भी है कि पानी में उन्हें हृदयाघात हुआ और उनकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद ही असली कारण  का पता चल पाएगा. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:jharkhandDHANBADassistant professor of IIT ISM died

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.