✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद: तेतुलमुडी बस्ती पहुंची सर्वे टीम, डेंजर जोन घोषित इलाके में 30 दिनों तक होगा सर्वे

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 10, 2026, 5:22:20 PM

धनबाद (DHANBAD): धनबाद के तेतुलमुडी बस्ती को बीसीसीएल द्वारा डेंजर जोन घोषित किए जाने के बाद प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई है. आग और भू-धंसान के बढ़ते खतरे को देखते हुए सर्वे टीम इलाके में पहुंची और रैयत भूमि समेत स्थानीय लोगों का विवरण जुटाना शुरू किया. यह सर्वे आगामी 30 दिनों तक चलेगा.

हादसों में कई लोगों की जान भी जा चुकी है

धनबाद के सिजुआ क्षेत्र स्थित तेतुलमुडी बस्ती में प्रशासन और संबंधित विभाग की सर्वे टीम पहुंची. टीम ने इलाके में रह रहे रैयतों की जमीन से जुड़ी जानकारी एकत्र की और स्थानीय लोगों की तस्वीरें भी ली. बताया जा रहा है कि यह सर्वे बस्ती के लोगों के पुनर्वास और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखकर किया जा रहा है.गौरतलब है कि बीसीसीएल ने तेतुलमुडी बस्ती को डेंजर जोन घोषित किया है. इलाके में लगातार आग निकलने और भू-धंसान की घटनाएं सामने आ रही है.हाल के दिनों में इन हादसों में कई लोगों की जान भी जा चुकी है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है.

रैयत भूमि और यहां रह रहे लोगों का पूरा डाटा तैयार किया जा रहा है

स्थानीय लोगों का कहना है कि वे वर्षों से यहां रह रहे है, लेकिन अब जमीन के नीचे बढ़ते खतरे के कारण भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है.फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सर्वे रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.वहीं सर्वे अधिकारी ने बताया कि यह सर्वे कार्य करीब 30 दिनों तक चलेगा. रैयत भूमि और यहां रह रहे लोगों का पूरा डाटा तैयार किया जा रहा है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:DhanbadTetulmuri BastiBCCLDanger ZoneLand SubsidenceSurvey TeamRehabilitationAdministrationSijua AreaJharkhand News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.