✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद स्टेशन विवाद: निमंत्रण रद्द होने पर विधायक रागिनी सिंह ने रेल मंत्री से की शिकायत, जांच की मांग

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 7, 2026, 7:15:39 PM

धनबाद(DHANBAD): झरिया की विधायक रागिनी सिंह ने रेलवे के एक कार्यक्रम में कथित लापरवाही को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने इस मामले में रेल मंत्री को औपचारिक शिकायत भेजते हुए उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है.

यह पूरा मामला 6 अप्रैल का है जो धनबाद रेलवे स्टेशन पर आयोजित लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के शुभारंभ कार्यक्रम से जुड़ा है. विधायक के अनुसार, उन्हें इस कार्यक्रम के लिए पहले विधिवत आमंत्रित किया गया था और उनकी उपस्थिति भी सुनिश्चित मानी जा रही थी. लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से ठीक पहले उन्हें सूचना दी गई कि रेलवे बोर्ड की ओर से उनका निमंत्रण रद्द कर दिया गया है.

विधायक ने इस घटना को महज एक साधारण चूक मानने से इनकार करते हुए इसे जनप्रतिनिधियों के सम्मान से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया है. उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही न केवल रेलवे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है, बल्कि सार्वजनिक कार्यक्रमों की गरिमा को भी प्रभावित करती है.

अपने पत्र में उन्होंने रेल मंत्री से पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने का आग्रह किया है. साथ ही, इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग भी की है. साथ ही यह भी कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाने चाहिए.

उन्होंने उम्मीद जताई है कि रेलवे प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाएगा, ताकि जनप्रतिनिधियों का सम्मान बना रहे और सार्वजनिक कार्यक्रमों की मर्यादा कायम रह सके. इस विवाद के सामने आने के बाद स्थानीय राजनीतिक में चर्चाएं तेज हो गई हैं. यदि समय रहते जवाबदेही तय नहीं की गई, तो आगे भी इस तरह के समन्वय संबंधी विवाद सामने आ सकते हैं.

रिपोर्ट- नीरज कुमार

 

Tags:Ragini Singh Complaint to Railway MinisterDhanbad Railway Station Event ControversyLokmanya Tilak Terminus Express Launch IssueJharkhand MLA Invitation Cancelled Railway EventRagini Singh NewsJharia MLAndian Railways Event Mismanagement NewsDhanbaddhanbad update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.