✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Dhanbad Shoot Out: धनबाद में ही फर्जी आईडी पर बाइक खरीद कर "शार्प शूटरों" ने इस तरह कर दिया इतना बड़ा कांड!

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 6:53:44 PM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद में ही फर्जी आईडी पर खरीदी गई बाइक और और झरिया में हो गया सनसनीखेज मर्डर कांड ,दरअसल झरिया में दिनदहाड़े "शूटआउट" की घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद होने के बाद कई खुलासे  हो रहे है.  पुलिस  यह बाइक धनबाद के घनुडीह  इलाके से लावारिस बरामद की थी.  अब पता चला है कि वह बाइक  फर्जी आईडी पर धनबाद में ही खरीदी गई थी और यह सब हत्याकांड के सात - 10 दिन पहले  ही किया गया था.  यह  अलग बात है कि शूटरों  के संबंध में धनबाद पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है. 

पुलिस धनबाद से लेकर बिहार तक की खाक छान रही है

पुलिस धनबाद से लेकर बिहार तक की खाक छान रही है.  पुलिस ने जब बाइक के नंबर की जांच की, तो पता चला कि   बाइक लोयाबाद निवासी किसी बीसीसीएलकर्मी  के नाम से है.  पुलिस जब उनसे संपर्क किया तो बताया कि उन्होंने 5 नवंबर को लोयाबाद के   एक शुरू शोरूम में बाइक बदलकर एक दूसरी बाइक खरीदी थी.  उसके बाद पुलिस ने शोरूम जाकर बाइक के बारे में पड़ताल की.  पुलिस को पता चला है कि बाइक खरीदने घटना के लगभग 7 दिन पहले छपरा से रोहित कुमार नामक युवक आया था.  शोरूम से वह युवक  बाइक लेकर तुरंत छपरा जाने की बात कह कर बाइक लेकर गया था. 

शोरूम से रोहित कुमार का पुलिस ने लिया है आधार कार्ड 
 
पुलिस ने शोरूम से रोहित कुमार का आधार कार्ड लिया और शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी देखा.  पुलिस को दिखा कि  एक युवक बाइक पर बैठा हुआ है, जिसकी तस्वीर पुलिस ने ले ली है.  हालांकि छपरा में रोहित कुमार का कोई ट्रेस नहीं मिल रहा है. मतलब साफ़ है कि बाइक को खरीद कर धनबाद ही  रखा गया था.  बता दें कि मंगलवार को झरिया में एक सनसनीखेज हत्याकांड हुआ था.  इस हत्याकांड का तार बिहार के गैंगवार   जुड़ा, उसके बाद पुलिस सजग हो गई है. धीरे -धीरे साफ़ हो रहा है कि झरिया में "शूटआउट" की घटना की पूरी प्लानिंग बिहार के छपरा में ही बनी थी.लेकिन धनबाद में भी कोई लोकल लिंक था.  बिना लोकल लिंक के शूटर झरिया में रहकर रेकी  नहीं किए होंगे. बाइक की खरीद तो दूर की बात है.

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:DhanbadJhariyaShoot OutGangwaarBihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.