✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

डॉक्टर विकास हाज़रा सहित पांच की मौत से धनबाद हतप्रभ, जानिए कैसे हुई मौत  

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:46:26 PM

धनबाद(DHANBAD) : धनबाद के हाज़रा अस्पताल में आग लगी से डॉक्टर दंपति सहित पांच की मौत के बाद पूरा धनबाद हतप्रभ है. वह मरीज भी चिंतित है, जिनका इलाज डॉक्टर दंपति कर रहे थे. इस घटना को जिसने भी जिस हालत में सुना, अस्पताल अथवा हाज़रा क्लीनिक पहुंचे. क्या महिलाए, क्या पुरुष, क्या डॉक्टर, क्या राजनेता, क्या प्रशासनिक अधिकारी सभी हाज़रा अस्पताल पहुंचे और घटना पर आश्चर्य व्यक्त किया. लोग हतप्रभ भी दिखे, लोग प्रश्न करते सुने गए कि आखिर यह घटना घटी कैसे, क्या डॉक्टर दंपति सहित अन्य  के पास घर से निकलने का कोई रास्ता नहीं था. क्या धुंवा इतना अधिक हो गया था कि सभी निकल नहीं सके. हाज़रा अस्पताल में जितने लोग थे,उतनी तरह की बातें हो  रही थी.  

उपायुक्त ने की परिजनों से बात 

उपायुक्त भी क्लीनिक पहुंचकर परिजनों से बातचीत की. कुल मिलाकर इस घटना से धनबाद हतप्रभ भी है और आश्चर्यचकित भी. इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में डॉक्टर विकास हा जरा, उनकी पत्नी डॉक्टर प्रेमा हा जरा ,एक भगिना और दो लोगों की मौत हो गई है. यह घटना शुक्रवार की देर रात को घटी है. घटना दम घुटने से हुई बताई जाती है. आग लगने की घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई थी. दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया. आग  बगल के गोदाम से शुरू हुई और उसके बाद यह घटना घट गई. धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह, विधायक राज सिन्हा, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह, धनबाद के  डॉक्टरो  के अलावा काफी संख्या में लोग क्लीनिक  पहुंचकर घटना पर दुख व्यक्त कर रहे थे.

रिपोर्ट : सत्यभूषण सिंह, धनबाद

Tags:Dr. Vikas Hazra dead dhanbaddhanbad newsjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.