☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Dhanbad: संजीव सिंह तो भारी अंतर से मेयर चुन लिए गए, अब कौन होगा डिप्टी मेयर, क्या हो रही लॉबिंग

Dhanbad: संजीव सिंह तो भारी अंतर से मेयर चुन लिए गए, अब कौन होगा डिप्टी मेयर, क्या हो रही लॉबिंग

धनबाद(DHANBAD): भाजपा के पूर्व विधायक संजीव सिंह मेयर  चुन लिए गए हैं. .  यह  अलग बात है कि नेताओं की "तीखी बोली " ने  ही संजीव सिंह के लिए "टॉनिक" का काम किया।   वह भारी अंतर से चुनाव जीत गए.  प्रतिक्रिया में उलझने के बजाय संजीव सिंह ने  अपने वोटरों को एकजुट करने का प्रयास किया और जिसमें वह सफल रहे.  लोगों ने दिल खोलकर उन्हें वोट दिया और यही वजह है कि संजीव सिंह को 1,14,362 वोट मिले। 

 यह  अलग बात है कि झामुमो  समर्थित प्रत्याशी शेखर अग्रवाल दूसरे नंबर पर रहे.  कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे जबकि भाजपा समर्थित उम्मीदवार चौथे नंबर पर चले गए.  मेयर का परिणाम आने के बाद   डिप्टी मेयर पर सबकी नजर टिक गई है.  यह माना  जाने लगा है कि संजीव सिंह का कोई समर्थक  पार्षद ही डिप्टी मेयर बनेगा।  क्योंकि पार्षदों के बीच से ही डिप्टी मेयर का चुनाव होना है.  

2010 में जब धनबाद निगम का चुनाव हुआ था, तो दिवंगत नीरज सिंह डिप्टी मेयर चुने गए थे.  2015 में जब चुनाव हुआ तो नीरज सिंह के भाई एकलव्य सिंह डिप्टी मेयर बने थे.  इस बार अब मेयर परिणाम के बाद लोगों की नजरे डिप्टी मेयर पर टिक गई है.  यह  अलग बात है कि शनिवार की रात से ही इसकी चर्चा तेज है कि आखिर कौन बनेगा डिप्टी मेयर? निगम की राजनीति को जानने वाले बताते हैं कि जिस हिसाब से चुनाव परिणाम आया है, उसके मुताबिक संजीव सिंह  का समर्थक  ही कोई डिप्टी मेयर बनेगा। 

 क्योंकि संजीव सिंह भी चाहेंगे कि डिप्टी मेयर उनका  समर्थक हो, जिससे  नगर निगम के कामकाज में सुविधा हो.  वैसे, मेयर के चुनाव के बाद अब धनबाद में नए डिप्टी मेयर चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है.  9 मार्च को डिप्टी मेयर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी।  18 मार्च को धनबाद नगर निगम के डिप्टी मेयर का चुनाव होगा।  विजई वार्ड पार्षदों में से ही डिप्टी मेयर चुना जाएगा।  डिप्टी मेयर  के लिए भी जबरदस्त लॉबिंग  होगी, इसमें कहीं कोई संदेह नहीं है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Published at: 01 Mar 2026 11:12 AM (IST)
Tags:DhanbadJharkhandMayerDy MayerLobbing

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.