✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

DHANBAD रोहित रवानी मर्डर कांड : पत्नी का था अवैध सबंध, पति ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:59:52 AM

धनबाद(DHANBAD) | रोहित रवानी की मौत का सच सामने आ गया है.  करण मरांडी उर्फ बबलू ने रोहित से पिंड छुड़ाने की हर संभव कोशिश की. लेकिन वह मान  नहीं रहा था.  बबलू की पत्नी से लगातार फोन पर बातचीत करता था.  उसे मना किया, समझाया लेकिन नहीं माना. आजिज आकर मोहल्ला बदला, धमकी दी.  उस पर भी जब नहीं माना तो शराब के शौकीन पत्नी के प्रेमी रोहित रवानी को शराब पिलाई और मौत की  नींद सुला दिया. सोमवार की दोपहर धनबाद थाना के दामोदरपुर सोमनगर में कीचड़ से लिपटी मिली  लाश पर पड़ा पर्दा पूरी तरह से हट गया है.  पुलिस के सामने वह सबकुछ कबूल लिया है.  रोहित को पहले उसने शराब पिलाई, फिर पत्थर से कूच  कर हत्या कर दी.

  सोमवार की देर रात को मृतक के छोटे भाई की लिखित शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धनबाद थाना में प्राथमिक  दर्ज की गई थी.  शक  के आधार पर हिरासत में लेकर उससे  लगातार पूछताछ हुई तो वह टूट गया और हत्या में अपनी संलिप्तता  स्वीकार कर ली.  सीसीटीवी फुटेज में भी करण ,रोहित के पीछे दौड़ते हुए नजर आया है.  पुलिस अब उसे जेल भेजेगी.  रोहित रवानी के शव  का पोस्टमार्टम मंगलवार को किया गया.  मृतक के सिर के पिछले हिस्से में किसी भारी चीज से तेज प्रहार किया गया था.  इस प्रहार के कारण काफी खून बहा  और उसकी मौत हो गई.  सूत्र बताते हैं की घटना के बाद वह घर में जाकर चुपचाप सो गया.  पत्नी को पता भी नहीं चलने दिया कि उसकी प्रेमी की हत्या उसने कर दी है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:dhanbadmurderRohit Ravani murder casedhanbad police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.