✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद रिजल्ट लाइव: तीसरा चक्र-1,64,980 वोटों में संजीव सिंह को 40, 883 तो शेखर अग्रवाल को 28, 298 मत मिले

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 28, 2026, 12:33:28 PM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद में "म्यूजिकल चेयर" बनी मेयर की कुर्सी के लिए हुई वोटिंग की गिनती अभी जारी है.  अब तक तीन चक्र की अधिकृत जानकारी सामने आई है.  झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह सबको पछाड़कर आगे आगे चल रहे हैं.  शुरुआती दौर में ही उन्होंने जो बढ़त बनाई है, उसे कायम रखा है.  तीसरे राउंड में उन्हें 12,585 वोटो की लीड प्राप्त हुई है. 

 दूसरे स्थान पर शेखर अग्रवाल हैं, जिन्हें 28, 298 मत मिले हैं.  तीसरे स्थान पर संजीव अग्रवाल पहुंचे हैं, जिन्हें 21,882 वोट प्राप्त हुए है.  शमशेर आलम अंसारी चौथे स्थान पर हैं.  उन्हें 21, 612 वोट मिले हैं. अब तक 1,64,980 वोटो की गिनती हुई है.  जिसमें संजीव सिंह को 40, 883 मत प्राप्त हुए हैं.  आज शाम तक चुनाव परिणाम सामने आने की उम्मीद है. 

 इस बीच  धनबाद में रिजल्ट जानने वालों की बेचैनी बढ़ रही है.  मोबाइल की घंटियां बज रही हैं.  लोग जानने का प्रयास कर रहे हैं कि कौन किससे  कितना आगे चल रहा है.  तीन चक्र की गिनती  के अनुसार संजीव सिंह पहले नंबर पर हैं, तो दूसरे नंबर पर शेखर अग्रवाल हैं, तीसरे नंबर पर संजीव अग्रवाल हैं तो चौथे नंबर पर शमशेर आलम अंसारी हैं. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadJharkhandnikayResultनिकाय चुनावNikay chunaw resultSanjeev singh

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.