✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद रेल मंडल का रिकॉर्ड : साल 2025 में कुल  4480 रेल कर्मियों को मिली पदोन्नति,हज़ार को क्या मिला !!

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 7:40:01 AM

धनबाद(DHANBAD)।   पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल ने कर्मचारी कल्याण एवं प्रशासनिक दक्षता के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है.  कार्मिक विभाग द्वारा वर्ष 2025 के दौरान मिशन मोड में कार्य करते हुए रिकॉर्ड 4480 रेल कर्मचारियों को पदोन्नति तथा 1022 कर्मचारियों को वित्तीय उन्नयन का लाभ दिया गया.   जो अपने आप में एक नया कीर्तिमान है. कैलेंडर वर्ष 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 के बीच धनबाद मंडल में कुल 4480 पदोन्नतियाँ सुनिश्चित की गई.  इसके साथ ही 1022 कर्मचारियों को एमएसीपी (MACP) के अंतर्गत वित्तीय उन्नयन का लाभ प्रदान किया गया.  चयन कैलेंडर का पूरे वर्ष सख्ती से पालन किया गया तथा लगभग सभी देय श्रेणियों में पदोन्नतियाँ प्रदान की गई. 

 कुल मिलाकर, 127 श्रेणियो में प्रमोशन  दिया गया. इस उल्लेखनीय सफलता में दिसंबर 2025 की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही.  प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी (PCPO), हाजीपुर तथा मंडल रेल प्रबंधक ( DRM), धनबाद के मार्गदर्शन में धनबाद मंडल द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया.  इस अभियान के परिणामस्वरूप केवल एक माह में 1401 कर्मचारियों को पदोन्नति तथा 522 कर्मचारियों को एमएसीपी का लाभ प्रदान किया गया.  कार्मिक विभाग की इस उपलब्धि का आधार उसकी पारदर्शी एवं उत्तरदायी कार्यशैली, HRMS पोर्टल जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रभावी उपयोग, सेवा अभिलेखों एवं APARs के डिजिटलीकरण, तथा संबंधित मामलों की अग्रिम तैयारी रहा. 

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी (PCPO), हाजीपुर एवं मंडल रेल प्रबंधक (DRM), धनबाद ने कार्मिक विभाग की पूरी टीम की सराहना की है.  उन्होंने कहा कि पदोन्नति एवं परिवाद निस्तारण से संबंधित मामलों में तत्परता से किए गए कार्यों ने कर्मचारियों का प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत किया है.  उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी धनबाद मंडल का कार्मिक विभाग इसी समर्पण, ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ कर्मचारियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करता रहेगा.

Tags:DhanbadRailwayRecordPramotionKaramchari

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.