✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Dhanbad: जन शिकायत समाधान कार्यक्रम 18 को, अगर आप पुलिस अधिकारी -कर्मी से पीड़ित हैं तो बेहिचक करें शिकायत 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: December 17, 2024,
Updated: 1:31 PM

धनबाद(DHANBAD): झारखंड के डीजीपी के निर्देश पर 18 दिसम्बर को झारखंड के सभी 24 जिलों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम होगा.   धनबाद पुलिस द्वारा 18 दिसंबर को धनबाद के 5 जगहों  पर जन शिकायत समाधान कार्यक्रम  किया जाएगा.  पुलिस अधीक्षक (नगर)  अजीत कुमार ने  बताया कि 18 दिसम्बर को आयोजित होने वाले जन शिकायत समाधान शिविर अभियान के तहत धनबाद के पांच स्थान पर कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जाएगा.  जिसमें बाघमारा अनुमंडल अंतर्गत सभी थानों के लिए शिविर कतरास स्थित राजस्थानी धर्मशाला में आयोजित होगा. सिंदरी अनुमंडल के लिए जोरापोखर स्थित टाटा कम्युनिटी हॉल, डिगवाडीह में , निरसा अनुमंडल के लिए निरसा पॉलिटेक्निक कॉलेज, डीएसपी हेडक्वार्टर 1 एवं 2 के क्षेत्र की जनता के लिए अल इकरा कॉलेज, टुंडी गोविंदपुर रोड तथा डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर के अंतर्गत सभी थानों के लिए शिविर का आयोजन अभय सुंदरी बालिका उच्च विद्यालय, हीरापुर में होगा. 

शिकायतों के निवारण के लिए जिला स्तरीय विशेष सेल का हुआ है गठन 

सिटी एसपी ने कहा कि जन शिकायत समाधान शिविर के तहत शिकायतों के निवारण के लिए जिला स्तरीय विशेष सेल का गठन किया गया है.  जिसके माध्यम से शिकायतों का निवारण विभिन्न चरणों में किया जाएगा.  लोग अपनी शिकायत व्हाट्सएप नंबर 9470589467 तथा ईमेल आईडी jansikayat-dhanbad@jhpolice.gov.in पर भी सीधे दर्ज़ करा सकते है. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शिकायतकर्ता की शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने के लिए पुलिस पदाधिकारी के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), पारा लिगल वॉलेंटियर भी उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम में नागरिकों की समस्या को समझते हुए पुलिस व्यवस्था में आवश्यक नीतिगत सुधार करने का प्रयास किया जाएगा. 

पुलिस पदाधिकारी या पुलिसकर्मी के खिलाफ भी कर सकते हैं शिकायत 

पुलिस पदाधिकारी या पुलिसकर्मी के विरुद्ध शिकायत मिलने पर शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा वरीय पदाधिकारी के माध्यम से उसका निवारण किया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान लोगों को विक्टिम कंपनसेशन स्कीम, नये कानून के बारे में जानकारी दी जाएगी. इसके अलावा जीरो एफआईआर, ऑनलाइन एफआईआर, डायल 112, डायल 1930 इत्यादि की जानकारी भी दी जाएगी.  साथ ही संपत्ति मूलक अपराध, अपराधियों की सूचना, साइबर अपराध, नॉन बैंकिंग फाइनेंस, मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव के द्वारा अत्याधिक लाभ दिलाने का प्रलोभन देकर ठगी से बचने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जाएगा. जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के दौरान 18 दिसम्बर को शिविर में आने वाले नागरिकों द्वारा संबंधित शिकायतों को प्राप्त कर उक्त शिकायतों का पंजीकरण होगा. 

प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई तुरंत की जाएगी 
 
शिविर में प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए मामले का निस्तारण उसी वक़्त शिविर मे किया जाएगा. शिविर के दौरान जिन शिकायतों का निबटारा तत्काल संभव नहीं होगा, वैसे मामलों के निस्तारण के लिए एक समय सीमा निर्धारित करते हुए शिकायतकर्ता को सूचित किया जाएगा. अभियान के उद्देश्य से गठित विशेष सेल यह सुनिश्चित करेगी कि जिन शिकायतों का निबटारा शिविर में नहीं हुआ, वैसे मामलों का निस्तारण तय समय सीमा के भीतर किया जा सके. पुलिस द्वारा बनाये जा रहे सर्वोत्तम पद्धतियों को इस कार्यक्रम के दौरान शिविर में प्रदर्शित किया जाएगा ताकि आम जनता को इसकी जानकारी दी जा सके.  धनबाद में रहने वाले नागरिक अपनी किसी भी तरह की शिकायत को अपने घर के नजदीक आयोजित होने जा रहे जन समस्या समाधान शिविर में जाकर दर्ज़ करा सकते है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadPoliceShiwirAdhikariJharkhand newsPublic Grievance ResolutionJharkhand DGP

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.