✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हुड़दंगियों को धनबाद पुलिस का सन्देश साफ़ -हुड़दंग और अफवाह बर्दाश्त नहीं,क्या -क्या है तैयारी

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 3, 2026, 4:35:34 PM

धनबाद(DHANBAD): संदेश साफ -हुड़दंग  और अफवाह बर्दाश्त नहीं।  होली के मद्देनजर  धनबाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट, पुलिस केंद्र में हाई इंटेंसिटी मॉक ड्रिल का आयोजन, प्रशिक्षु आईपीएस अंकित सिन्हा  के नेतृत्व में लाठीचार्ज, आंसू गैस, वॉटर कैनन, रबर बुलेट व फायरिंग का रिहर्सल किया गया.  यह ट्वीट धनबाद पुलिस का है.  जो कुछ घंटे पहले किया गया है.  धनबाद पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है.  हुड़दंगियों   किसी भी सूरत में बक्शे  नहीं जाएंगे, मर्यादा में रहकर लोग होली मनाये।  अगर कहीं हुड़दंग हुआ तो पुलिस कड़ाई से निपटेगी. 

बता दे कि रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण  संपन्न कराने के लिए उपायुक्त  आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक  प्रभात कुमार तथा एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्रीमती हेमा प्रसाद ने संयुक्त आदेश जारी कर जिले को कतरास, धनबाद, चिरकुंडा, तोपचांची, झरिया, गोविंदपुर एवं टुंडी जोन में बांटा है.  सभी जोन में जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा सभी थाना व ओपी में पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी मौजूद रहेंगें।  साथ ही सभी थाना क्षेत्र में पुलिस का चलंत दस्ता लगातार भ्रमणशील रहेगा, क्विक रिस्पॉन्स टीम भी मौजूद रहेगी.
 
होली के अवसर पर 3 मार्च को दोपहर 2 बजे से 5 मार्च की सुबह 6 बजे तक जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा. अनुमंडल दंडाधिकारी  लोकेश बारंगे जिला नियंत्रण कक्ष के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे, जबकि डीएसपी सीसीआर  सुमित कुमार पुलिस पदाधिकारी के वरीय प्रभार में रहेंगे।  जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 0326 - 2311217, 2311107, 112 रहेगा।  जिला नियंत्रण कक्ष में आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं के साथ चिकित्सक की टीम तथा एम्ब्युलेंस मौजूद रहेगी.

धनबाद, बैंक मोड़, सरायढेला, धनसार, झरिया, जोरापोखर, सुदामडीह, पाथरडीह, तिसरा, सिंदरी, बलियापुर, केंदुआडीह, पुटकी, लोयाबाद, जोगता, कतरास, राजगंज, महुदा, मधुबन, बरोरा, तेतुलमारी, बाघमारा, तोपचांची, हरिहरपुर, बरवाअड्डा, गोविंदपुर, टुंडी, पुर्वी टुंडी, मनियाडीह, निरसा, चिरकुंडा थाना तथा भूली ओपी, घनुआडीह, बोर्रागढ़, भौंरा, लोदना, अलखडीहा, गौशाला, मुनिडीह, भागाबांध, अंगारपथरा, कपूरिया, रामकनाली, गोंदुडीह, खरखरी, ईस्ट बसुरिया, सोनारडीह, धर्माबांध, कालूबथान, कुमारधुबी, मैथन, गलफरबाड़ी, खरखरी, भाटडीह एवं पंचेत ओपी के लिए पुलिस पदाधिकारियों के साथ साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. 

पुलिस का चलंत दस्ता लगातार भ्रमणशील रहेगा, वहीं अनुमंडल दंडाधिकारी, सभी डीएसपी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, साइबर डीएसपी, साइबर थाना प्रभारी व्हाट्सएप ग्रुप सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार नजर बनाए रखेंगे।  साथ-साथ समन्वय स्थापित करते हुए पूरे अनुमंडल क्षेत्र में विधि व्यवस्था संधारण के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे। होली के अवसर पर किसी भी प्रकार की आकस्मिक दुर्घटना के फलस्वरूप त्वरित इलाज के लिए केंद्रीय अस्पताल व एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक इमरजेंसी वार्ड में 24 घंटे चिकित्सकों की टीम की व्यवस्था रखेंगे।  जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे चिकित्सक, एएनएम व कर्मी मौजूद रहेंगे.

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadJharkhandPoliceDhanbad policeHoli MilanHoli festival

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.