✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

प्रिंस खान के गुर्गे दिलीप सिंह को रिमांड पर लेगी धनबाद पुलिस,पढ़े एसएसपी ने क्या कहा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 10, 2026, 6:01:56 PM

धनबाद(DHANBAD):पिछले रविवार को धनबाद के फायरिंग रेंज में पुलिस मुठभेड़ के दौरान भागने में सफल रहा प्रिंस खान का गुर्गा दिलीप सिंह को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी.घटना के अगले ही दिन दिलीप सिंह की गिरफ्तारी बरवाअड्डा थाना क्षेत्र से की गई थी.एसएसपी प्रभात कुमार ने स्पष्ट कर दिया है कि आर्गेनाइज क्राइम में संलिप्त कोई भी अपराधी पुलिस से नहीं बच पायेगा सब की कुंडली पुलिस ने तैयार कर रखी है.

 पुलिस मुठभेड़ के दौरान अपराधकर्मी दिलीप सिंह भागने में सफल रहा था

आपको बताएं कि  पिछले रविवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान अपराधकर्मी दिलीप सिंह भागने में सफल रहा था. अगले ही दिन उसे बरवा अड्डा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया था जिसे जेल भी भेज दिया गया है.एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि पुलिस अब दिलीप सिंह को पूछताछ के लिए रिमांड पर भी लेगी. बता दें कि पुलिस मुठभेड़ में सुदीश ओझा नामक अपराधी पुलिस की गोली का शिकार हुआ था.उसके पैर में दो गोली लगी थी.फिलहाल सुदीश पुलिस निगरानी में इलाजरत है.

 मामले पर एसएसपी ने क्या कहा 

एसएसपी ने बताया कि सुदीश नामक अपराधी फिलहाल अस्वस्थ है.उसके पूरी तरह ठीक होने पर पुलिस उससे पूछताछ करेगी.एसएसपी ने बताया कि संगठित गिरोह के अपराधकर्मियों की सूची पुलिस पहले से ही तैयार कर चुकी है. कई नए गिरफ्तारियां भी हुई है
 उनसभी को भी सुचिबद्ध किया जा रहा है.एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि क़ानून को हाथ में लेनेवालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा.अपराध का रास्ता चुनने वालों से उन्होंने अपील की है कि वे मुख्य धारा में जुड़े.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:prince khan newswasepur prince khan newsgangster prince khan newsprince khan latest newsprince khan dhanbad newsprince khan gangster newsprince khanprince khan networkprince ali khan new songprince khan gangprince khan raidreal prince khanprince khan gurgaprince khan videoprince khan dubaiprince khan majorprince khan encounter

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.