✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्या कांड का खुलासा, चार गिरफ्तार, गला रेतकर हुई थी युवक की हत्या 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 24, 2026, 2:54:39 PM

धनबाद (DHANBAD): धनबाद थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला 20 मार्च 2026 का है, जब साहू गली निवासी रोहित कुमार की अज्ञात अपराधियों द्वारा धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी.

 चार गिरफ्तार

इस संबंध में मृतक की बहन रितु कुमारी के फर्दबयान के आधार पर धनबाद थाना कांड संख्या 95/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था.घटना के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर जांच शुरू की.जांच के दौरान जीतु यादव, तरुण यादव, महेश धीबर और भुनेश्वर हाड़ी की संलिप्तता सामने आई. इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर 23 अप्रैल 2026 को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. जांच में यह भी सामने आया कि करीब दो महीने पहले 'प्रेम' नामक युवक ने आरोपी जीतु यादव की नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा लिया था.इसी रंजिश में आरोपियों ने मिलकर रोहित कुमार की हत्या कर दी.पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का दाव (दउली), दो मोटरसाइकिल, मृतक का मोबाइल, घटना के समय पहना गया शॉल समेत अन्य सामान बरामद किया है.इस कार्रवाई में धनबाद, सरायढेला, लोदना और अलकडीहा थाना की संयुक्त पुलिस टीम शामिल रही. फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:Crime news dhanbadHindi news dhanbadMurder case dhanbadBreaking news DhanbadTrending newsViral newsJharkhandDhanbad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.