✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद पुलिस ने की वासेपुर में भगोड़े प्रिंस खान के घर की कुर्की-जब्ती,सुरक्षा के कड़े इंतजाम

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 17, 2026, 5:32:43 PM

धनबाद(DHANBAD):धनबाद के वासेपुर इलाके में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के घर पहुंची.कोर्ट के आदेश पर कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए यह कार्रवाई की गई.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

धनबाद के वासेपुर स्थित कमर मखदूमी रोड पर सुबह से ही हलचल तेज हो गई थी.पुलिस वाहनों के पहुंचते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी. प्रशासन की टीम ने पूरे इलाके को घेर लिया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए. विधि-व्यवस्था प्रभारी नौशाद आलम, बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार और भूली ओपी प्रभारी अभिनव कुमार अपने-अपने दलबल के साथ मौके पर मौजूद रहे.कोर्ट से जारी कुर्की-जब्ती के आदेश के तहत पहले की गई कार्रवाई में कुछ हिस्से अधूरे रह गए थे. उसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए मंगलवार को दोबारा टीम पहुंची. इस दौरान घर की छत पर लगा शेड उखाड़कर जब्त कर लिया गया. पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई, ताकि कानूनी प्रक्रिया में किसी तरह की कमी न रहे.

पढ़े डीएसपी नौशाद आलम ने क्या कहा

कार्रवाई के दौरान इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे किसी तरह की अप्रिय घटना न हो.वहीं विधि व्यवस्था डीएसपी नौशाद आलम ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के आवास पर छापेमारी की कार्रवाई की गई हैस्थानीय लोगों के बीच इस कार्रवाई को लेकर चर्चा का माहौल बना रहा.वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोर्ट के निर्देशों का पालन करना उनकी प्राथमिकता है और उसी के तहत यह कदम उठाया गया है. फिलहाल वासेपुर क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है और प्रशासन आगे भी कानून के तहत कार्रवाई जारी रखने की बात कह रहा है.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:latest newsup latest newsrakhi sawant latest newslatest hindi newstihar jail latest newslatest news videoslawrence bishnoi latest newsabplive latest newsatiq ahmend latest newsatique ahmed latest newschina newsprince pathaniaroshan princestate newsprince pathania comedylawrence bishnoi news updateprince pathania chotu dadahindustan newslawrence bishnoi news todaysangrur roshan princeprince pathania comedy videosmother and princerakhi sawant news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.