✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

DHANBAD: चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर है पुलिस की पैनी नज़र, फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को ले रही भरोसे में 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:40:26 AM

धनबाद(DHANBAD): लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में  कराने के लिए पुलिस प्रशासन  सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने में जुट गया है.  पुलिस द्वारा निरंतर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है. सोमवार को भी पुलिस की टीम ने जिले के कई बूथों का निरीक्षण किया. इस क्रम में सीआरपीएफ के साथ मिलकर पुलिस ने बैंक मोड़, भूली, केंदुआडीह, झरिया एवं जोरापोखर थाना क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए इन इलाकों के बूथों  का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. क्षेत्र में फ्लैग मार्च करते हुए पुलिस टीम ने स्थानीय वोटरों से भी मुलाक़ात की और आने वाले चुनाव में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की.

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस की टीम ने सभी मतदाताओं को सुरक्षा का पुख्ता भरोसा दिलाते हुए अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पर जाकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में अपने मताधिकार का प्रयोग करने को कहा. चुनाव के मद्देनज़र बूथ के आसपास कें क्षत्रों में रहने वाले सभी संदिग्ध व्यक्तियों की हर गतिविधियों पर पुलिस अपनी नज़र बनाये हुए है. चुनाव के दौरान मतदान को प्रभावित करने अथवा शांति भंग करने की मंशा रखने वालों को पुलिस की तरफ से सख्त चेतावनी दी गई है, ऐसे लोगों को चिन्हित कर विधिक कार्रवाई भी की जा रही है. धनबाद पुलिस लगातार सभी मतदाताओं से अपील कर रही है कि आने वाले चुनाव में सभी वोटर निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें. सोमवार को सिटी एसपी ने झरिया में लोगों से भेट की. कहा कि कोई भी उन्हें प्रलोभन देता है या धमकाता है,तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे.ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस तुरंत करवाई करेगी.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:jharkhand newsdhanbad newsloksabha chunawloksabha election 2024dhanbad policeflag march in dhanbad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.