✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद पुलिस ने बढ़ाया दायरा,आज अमन सिंह के दो गुर्गों को लेगी रिमांड पर 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:43:52 AM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद पुलिस प्रिंस खान और अमन सिंह गैंग पर धीरे-धीरे शिकंजा कसना शुरू किया है. जानकारी के अनुसार पुलिस ने प्रिंस खान की मदद करने वाले जमीन कारोबारी, कोयला कारोबारियों सहित अन्य को रडार पर ले रखा है. पुलिस अभी पता लगा रही है कि आखिर प्रिंस खान के पास किन खातों के जरिए पैसा पहुंच रहा है. प्रिंस खान अभी धनबाद से फरार चल रहा है और वह दुबई में जाकर बैठा है. इधर, शूटर अमन सिंह के लिए काम करने वाले लोयाबाद के विजय सिंह और प्रवीण रवानी को शुक्रवार को पुलिस रिमांड पर लेगी. केंदुआ पुल पर 13 फरवरी को आउटसोर्सिंग के लाइ जनर राजेश यादव पर हुई फायरिंग के मामले में दोनों ने कोर्ट में सरेंडर किया है .गुरुवार को की केंदुआडी पुलिस ने कोर्ट में अर्जी देकर दोनों को रिमांड की मांग की. कोर्ट ने दोनों के 3 दिनों की रिमांड की मंजूरी दी है. गुरुवार को पुलिस रिमांड पर नहीं ले जा सकी. आरोप है कि अमन सिंह के कहने पर राजेश यादव पर फायरिंग हुई थी. विजय सिंह और प्रवीण ने ही बोकारो से आए दो शूटर  की मदद की थी .दोनों ने राजेश की पहचान कराई थी. फायरिंग में झरिया विधायक के पूर्व चालक अजय रवानी ने भी मदद की थी. देखना है पुलिस इन आरोपियों से क्या जानकारी जुटा पाती है.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:jharkhanddhanbadAman Singh on remand todayprince khan

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.