✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Dhanbad Police in Full Swing: कुख्यात प्रिंस  खान गिरोह के साथ एक सप्ताह में धनबाद में दूसरा एनकाउंटर

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 16, 2026, 1:45:00 PM

धनबाद(DHANBAD):  विदेश में बैठकर झारखंड में रंगदारी गिरोह चलाने वाले कुख्यात गैंगस्टर के खिलाफ पुलिस का एक्शन तेज हो गया है.  एक सप्ताह के भीतर दूसरा एनकाउंटर सोमवार को तड़के हुआ है.  यह एनकाउंटर भागाबांध  आउटपोस्ट क्षेत्र में हुआ है.  इस  एनकाउंटर में रांची और धनबाद की पुलिस शामिल थी. काम से कम तीन अपराधी पकड़े गए हैं. दो को पुलिस की गोली लगी है, तो एक भागने के क्रम में घायल  हुआ है. उनके पास से पुलिस को कई मोबाइल बरामद हुए हैं. अपने को पुलिस से घिरता देख फायरिंग शरू कर दी, तो पुलिस ने भी जवाबी एक्शन किया। पुलिस की एक पीसीआर वैन क्षतिग्रस्त हुई है.  दरअसल, रविवार को रांची पुलिस धनबाद पहुंची थी.  

रांची पुलिस भी पहुंची थी धनबाद ,हुई संयुक्त कार्रवाई 

रांची पुलिस के पास रांची के एयरपोर्ट इलाके के  होटल फायरिंग कांड का कुछ इनपुट था.  उसके बाद धनबाद पुलिस ने भी एक विशेष दल का गठन किया।  सोमवार की सुबह जब पुलिस अपने इनपुट के आधार पर तड़के भगाबांध इलाके में पहुंची, तो वहां अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई.  पुलिस को सूचना थी कि प्रिंस खान गैंग के 6 अपराधी भागाबांध  इलाके में केंदुआडीह बस्ती  के पास छिपे हुए है, इसी सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की.  उसके बाद अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी.  पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की.  दो अपराधियों को गोली लगी, जबकि एक अपराधी छत से कूद कर भागने की कोशिश की, तो वह घायल हो गया.  उसका पैर टूट गया है.  इस मुठभेड़ में पुलिस की एक गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है.   

घटना स्थल से पुलिस तीन को किया है अरेस्ट ,भागे के लिए छापा 

 पुलिस ने घटनास्थल से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनकी पहचान विक्की डोम , अफजल और अमन सिंह उर्फ कुबेर सिंह के रूप में हुई है.  अमन सिंह पलामू का रहने वाला है, जबकि और दो  धनबाद के हैं. गिरफ्तार  अपराधी रांची के रेस्टोरेंट में फायरिंग और धनबाद में फहीम खान के बेटे इकबाल खान के ड्राइवर पर फायरिंग की घटना में शामिल बताएं जाते है.  घटनास्थल से पुलिस ने कई कारतूस और बम भी बरामद किया है.  मामले की जांच के लिए रांची से एफएसएल और बम निरोधक दस्ता  बुलाया गया है.  धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया है कि यह कार्रवाई रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने की है.  भागे  अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.  एसएसपी ने बताया कि इसके लिए एक अलग से विशेष टीम बनाई गई है.  

8 मार्च को गोविंदपुर थाना क्षेत्र के फायरिंग रेंज के पास  हुई थी मुठभेड़ 

उल्लेखनीय है कि 8 मार्च को गोविंदपुर थाना क्षेत्र के फायरिंग रेंज के पास भी मुठभेड़ हुई थी.  पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रिंस खान के गुर्गे वहां किसी से रंगदारी लेने के लिए पहुंचने वाले है,  इसी इनपुट पर पुलिस ने एम्बुश लगया  तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी और बम भी फेंके।  पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की तो हीरापुर के अपराधी सुदीश ओझा   को गोली लगी.  सरायढेला थाना के  दारोगा  भी अपराधियों के गोली से घायल हो गए.  इस घटना में सुदीश  ओझा का साथी दिलीप सिंह भाग गया  था.  जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.  

गैंगस्टर प्रिंस खान विदेश में बैठकर रंगदारी का नेटवर्क चला रहा है

वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान विदेश में बैठकर रंगदारी का नेटवर्क चला रहा है.  वह अपना नेटवर्क धनबाद के अलावा रांची ,जमशेदपुर, चतरा में भी फैला लिया है.  पुलिस अब पूरी तरह से एक्शन मोड में है और लगातार करवाई कर रही है.  इधर, विधानसभा में भी प्रिंस खान को लेकर सरकार की खूब किरकिरी हुई है.  झरिया विधायक रागिनी सिंह ने सवाल किया कि आखिर पुलिस के किन लोगों की मदद से प्रिंस खान विदेश भागा? क्यों नहीं इसकी जांच हुई, लगातार घटनाएं हो रही है बावजूद पुलिस क्या कर रही है? प्रिंस खान की करतूत से झारखंड पुलिस की भी किरकिरी हो रही है.  अभी हाल ही में रांची के एक रेस्टोरेंट में गोलीबारी हुई थी, जिसकी जिम्मेवारी प्रिंस खान ने ली थी.  इसके बाद भी रांची के कई लोगों के पास धमकी भरे  कॉल आये हैं.

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  

Tags:DhanbadJharkhandRanchiPrince khanEncounter

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.