धनबाद: गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के "थिंक टैंक "सैफी का धनबाद पुलिस को 3 दिनों का रिमांड मिला है. इससे पहले पुलिस ने सैफी को धनबाद के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया. धनबाद पुलिस ने 7 दिनों की डिमांड की मांग की.
पुलिस ने कोर्ट में दिए आवेदन में कहा कि रिमांड के दौरान पूछताछ से गिरोह के नेटवर्क, फंडिंग और प्रिंस खान के ठिकानों के बारे में खुलासे हो सकते हैं. सूचना के मुताबिक कोर्ट ने सैफी को तीन दिनों का रिमांड पर देने का आदेश दिया है.
अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि आरोपी के साथ पुलिस किसी भी तरह की बर्बरता नहीं करेगी. रिमांड पर ले जाने से पहले उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया जाएगा और रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसका मेडिकल परीक्षण भी अनिवार्य होगा.
बता दें कि सैफी को 19 अप्रैल को भारत पहुंचते ही कोलकाता एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया था. कोलकाता एयरपोर्ट पर उसे बंगाल और झारखंड पुलिस ने पूछताछ की थी. उसके बाद उसे आसनसोल जेल भेज दिया गया था. जानकारी के अनुसार बैंक मोड़ थाना कांड संख्या 175 / 23 में जारी प्रोडक्शन वारंट के आधार पर उसे धनबाद लाया गया और अदालत में पेश किया गया.
रिपोर्ट धनबाद ब्यूरो