✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद: पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, दुर्गापुर रेफर, पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:34:47 PM

Dhanbad- निरसा थाना क्षेत्र के देवियाना गेट एनएच-19 के दिल्ली लेन स्थित मां उमा शक्ति फिलिंग पॉइंट में बुधवार की रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब पेट्रोल पंप मालिक व पत्थर कारोबारी पारस सिंह के पुत्र सौरभ सिंह को गोली लग गई.  घटना के बाद पंपकर्मियों और उनके साथ मौजूद दोस्तों ने आनन-फानन में सौरभ को इलाज के लिए धनबाद के असर्फी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया.

सूचना मिलने पर निरसा थाना पुलिस के साथ निरसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रजत मानिक बाखला भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. एसडीपीओ रजत मानिक बाखला ने बताया कि पुलिस को गोली चलने की सूचना मिली थी. घायल युवक राणा प्रताप सिंह पेट्रोल पंप के मालिक के बेटे हैं और संभवतः उनके कंधे में गोली लगी है. उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.

पुलिस ने पेट्रोल पंप के पीछे चहारदीवारी से घिरे सुनसान स्थल से बियर की आधा दर्जन बोतलें, चिप्स के पैकेट, एक गोली का खोखा और खून के निशान बरामद किए हैं. प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि खाने-पीने के दौरान फायरिंग हुई, हालांकि गोली किस परिस्थिति में चली और किसने चलाई, इसे लेकर जांच जारी है.

एसडीपीओ ने यह भी बताया कि यह जानकारी सामने आई है कि घायल के पास लाइसेंसी पिस्टल भी है, जिस बिंदु पर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है. घटना के समय वहां मौजूद अन्य लोगों की पहचान और तलाश भी की जा रही है. पुलिस ने पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जब्त कर लिए हैं.फिलहाल पूरे मामले की छानबीन जारी है.

Tags:Jharkhand newsDhanbad newsPetrol pump owner's son shotCrime newsMurder newsPolice

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.