✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

DHANBAD!!लोग देखते रह गए और अपराधी ढाई लाख लूट चलते बने ,पढ़िए उनका तरीका 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:33:42 AM

धनबाद(DHANBAD) | आसपास के लोग देखते रह गए और अपराधी लूट कर चलते बने.  यह  घटना घटी शनिवार की शाम धनबाद के जोड़ा फाटक रोड पर शक्ति मंदिर से पहले.  चावल कारोबारी शिवकुमार यादव से ढाई लाख रुपए लूट लिए गए.  आसपास के लोग कुछ समझते, उसके पहले ही अपराधी भाग निकले.  घटना होने के बाद पीड़ित ने इसकी सूचना बैंक मोड़ और धनसार  पुलिस को दी.  दोनों थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जानकारी जुटा ई , घटनास्थल से पुलिस ने लोहे की एक कील  बरामद की है.  जानकारी के अनुसार बरवाअड्डा  कृषि बाजार में शिवकुमार यादव का फर्म  है.  जहां चावल का कारोबार होता है.  शनिवार की शाम वह कृषि बाजार से अपने घर जोड़ाफाटक ,कब्रिस्तान रोड बाइक से जा रहे थे.

एक बातों में उलझाया ,दूसरा झोला निकाला 
 
 जैसे ही जोड़ाफाटक  छोटा गुरुद्वारा के पास पहुंचे, पीछे से बाइक पर सवार दो युवक आए और उनकी बाइक को धक्का मार कर गिरा दिया.  शिवकुमार के गिरते ही बाइक पर सवार अपराधी उतरे   और एक ने  उनकी बाइक की डिक्की खोल अंदर रखे  रुपए से भरा झोला निकालकर भाग निकले. दूसरे ने उन्हें बातों में उलझाए रखा.  जब अपराधी भाग गए तब शिवकुमार यादव को रुपयों  की लूट  होने का एहसास हुआ.  उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.  ऐसा लगता है कि पूरी तरह से रेकी करने के बाद अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया.   धनबाद में अपराधी लगातार अपने तरीकों को बदलते रहते है.  कभी ठगी  करते हैं तो कभी नए-नए ढंग से लूटपाट करते है.  अभी हाल ही में एक महिला को भरमाकर उसके गहने  उतरवाकर ठग झोला में रखवा लिए और फिर झोला  लेकर फरार हो गए.  पीड़ित महिला ने इस संबंध शिकायत धनबाद थाने में दर्ज कराई थी . 
रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:dhanbadjodaphataklutkarobaribike

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.