✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Dhanbad Breaking : टुंडी में एक लाख क्यूबिक फीट अवैध बालू जब्त, सात तस्करों पर केस दर्ज

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:10:14 PM

धनबाद(DHANBAD):  बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ प्रशासन की सख्ती जारी है. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देश पर जिले में खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जिला खनन टास्क फोर्स ने  टुंडी में छापामारी कर एक लाख क्यूबिक फीट अवैध बालू जब्त किया है.  साथ ही इसमें संलिप्त 7 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस संबंध में खान निरीक्षक  विनोद बिहारी प्रमाणिक ने बताया कि टुंडी के अंचल अधिकारी  शैलेन्द्र चौरसिया, खान निरीक्षक  विनोद बिहारी प्रमाणिक एवं मनियाडीह थाना के पुलिस बल के साथ संयुक्त रुप से मौजा-सर्रा में औचक छापामारी की गई. 

इस क्रम में अवैध रूप से खनन कर स्टॉक की गई लगभग 100000 क्यूबिक फीट बालू को जब्त किया गया.  जब्त बालू स्थानीय  लोगों को जिम्मेनामा पर दिया गया है. उन्होंने बताया कि बालू के अवैध खनन, परिवहन व भंडारण में संलिप्त 7 नामजद व्यक्तियों, आरिफ अंसारी, पिता-स्व रहमान मियां, ललन राय, पिता-सुरेन्दर राय, अरूण चौधरी, पिता-गणेश चौधरी, सिकंदर चौधरी, पिता-गणेश चौधरी, पप्पु राय, पिता-अयोध्या राय, रजाक अंसारी, पिता- स्व मगरूद्दीन मियां तथा गुलाम अंसारी, पिता-स्व बक्सी मियां, सभी ग्राम-सर्रा, थाना-मनियाडीह, के विरुद्ध मनियाडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:Jharkhand newsDhanbad breaking newsOne lakh cubic feet of illegal sandillegal sand seized in TundiDhanbad policeTundi breaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.