✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद हाई अलर्ट पर धनबाद, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में भी बढ़ाई गई चौकसी

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:20:50 AM

धनबाद(DHANBAD):दिल्ली में सोमवार की शाम हुए बम धमाके के बाद पूरे झारखंड में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इसी क्रम में धनबाद जिले में भी पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सोमवार को को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया.पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार सभी थाना प्रभारी व ओपी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में मुस्तैदी से जांच में जुटे रहे. प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस टीमों ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की. संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और उनके पहचान पत्रों की भी जांच की गई.

रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में भी बढ़ाई गई चौकसी

रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार, शॉपिंग मॉल और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है. जीआरपी और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से स्टेशन परिसर में आने-जाने वाले यात्रियों की सघन जांच कर रही है. बस स्टैंड पर भी यात्रियों के सामानों की जांच के लिए अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है.धनबाद के सरहदी इलाकों में भी चौकसी बढ़ा दी गई है. पश्चिम बंगाल के अलावे अन्य जिलों से लगने वाले सीमावर्ती इलाकों में आने जाने वाले सभी वाहनों की भी तलाशी ली गई.होटल और लॉज में भी तलाशी ली गई.

किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी

वरीय पदाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि दिल्ली की घटना को देखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी.जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.आम नागरिकों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को डायल 112 पर देने की अपील की गई है. पुलिस ने अपील में कहा है कि किसी भी लावारिस वस्तु को हाथ न लगाएं और तत्काल उसकी जानकारी पुलिस के साथ साझा करें.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:dhanbad news todaydhanbad today newsdhanbad firing news todaydhanbad newsdhanbad news updatenews todaybccl dhanbad newsdhanbad raid newsjharkhand news todaydhanbad news updatesdhanbad news hindidhanbad latest newsbihar news todaydhanbad news in hindidhanbad live newsranchi news todaytoday newsdhanbad crime newscrime news dhanbaddhanbad news jharkhanddhanbad accident todaydhanbad police newscrime news in dhanbadjharkhand news live todaytoday latest newsdelhi bomb blastbomb blast in delhidelhi bomb blast videodelhi bomb blast in cardelhi bomb blast red fortbomb blast delhi todaydelhi blastdelhi bomb blast latest newsmassive bomb blast in delhiblast delhinew delhi blastdelhi bomb blast in car live newsdelhi blast cctvdelhi blast livedelhi blast livedelhi blast newsdelhi blast fireblast in delhidelhi blast todayshow= delhi blastdelhi car blastcar blast delhidelhi blast updatered fort delhi blastdelhi blast nsg team

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.