✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद : माइंस के अंदर रहस्यमयी मौत, परिजनों का हंगामा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 5:19:44 PM

DHANBAD- धनबाद के भगाबांध थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुटकी पीबी एरिया में संचालित भागाबांध स्थित इगल दीप इंफ्रा आउटसोर्सिंग कंपनी के माइंस परिसर में सोमवार की देर रात एक कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक की पहचान तलगड़िया के सिंपुर, चंदनकियारी (जिला बोकारो) निवासी बबलू बाउरी के रूप में की गई है. वे रात्रि पाली में कोयला कटाई के कार्य पर तैनात थे.

परिजनों के अनुसार, बबलू बाउरी रात लगभग 3 बजे पानी पीने के बाद बाथरूम गए थे, जहां अचानक गिरने से उनकी मौत हो गई. परिवार का कहना है कि शव के गले के पास एक निशान भी पाया गया है, जिससे मौत को लेकर संदेह और गहरा गया है. मृतक के बेटे अभिजीत बाउरी ने आरोप लगाया कि माइंस के अंदर उनकी मृत्यु कैसे हुई, इसका स्पष्ट जवाब कंपनी प्रबंधन नहीं दे पा रहा है.

घटना की जानकारी मिलते ही मंगलवार सुबह परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में आउटसोर्सिंग कंपनी के मुख्य द्वार पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया. उनका आरोप है कि कंपनी प्रबंधन घटना की पूरी जानकारी देने से बच रहा है.

इधर कंपनी प्रबंधन ने मृतक के परिजन को नौकरी और मुआवजा उपलब्ध कराने की सहमति जताई है, हालांकि मौत के कारणों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है.मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया है.रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा.

रिपोर्ट: नीरज कुमार 

Tags:Jharkhand newsDhanbad newsMysterious death inside the mineCoal mineDhanbad police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.