✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Dhanbad Murder kand: मामूली विवाद पर बात बढ़ी और हो गई हत्या,पढ़िए पुलिस को क्या हाथ लगे है साक्ष्य

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 5:41:22 AM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के बैंक मोड में बुधवार की दोपहर लगभग दो घंटे तक पुलिस और परिजनों में नोंकझोंक होती रही. पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा.

जानिए पूरा मामला

दरअसल, बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के मट कुरिया विकास नगर में बुधवार की सुबह मामूली बात पर दो युवकों में विवाद हो गया. एक युवक ने दूसरे का सिर नाले के पानी में डुबोया रखा. जिसे दम घुटने से उसकी मौत हो गई. मृतक बैंक मोड़ करबला रोड निवासी रवि कुमार राय था. वह कोयला कारोबारी पप्पू मंडल के यहां काम करता था. हत्या का आरोप मनई टांड़ तालाब निवासी आकाश कुमार शर्मा पर लगा है. बाद में आकाश कुमार शर्मा ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. उसे भीड़ को सौंपने की मांग को लेकर मृतक के परिजनों ने थाना के सामने हंगामा शुरू कर दिया. थाने के बाहर टायर जलाकर सड़क जाम कर दी. करीब  2 घंटे तक हंगामा चलता रहा. सड़क जाम हटाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी. रवि राय की हत्या से आक्रोशित दर्जनों महिला और पुरुष दोपहर करीब 12:30 बजे बैंक मोड़ थाना पहुंचे .15, 20 महिलाएं थाने के अंदर घुस गई और हाजत में बंद आरोपी आकाश शर्मा को निकालने की मांग करने लगी. महिलाएं बार-बार आरोपी को बाहर निकाल कर भीड़ के हवाले करने की मांग कर रही थी. पुलिस ने समझा कर महिलाओं को थाने से बाहर कर दिया. इसके बाद दर्जनों युवक थाना के बाहर टायर जलाकर बैंक मोड़, झरिया मुख्य सड़क जाम कर दी. करीब 2 बजे तक सड़क जाम रही. इसके बाद पुलिस सड़क से जले हुए टायर हटाकर भीड़ को पीछे धकेलना शुरू किया.

इस दौरान मृतक की मां सड़क पर लेट गई. वह बार-बार गाड़ियों के नीचे सो जा रही थी. अन्य महिलाएं भी पुलिस को कोसते हुए जोरदार हंगामा करती रही. भीड़ को बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी. भीड़ में शामिल पुरुषों को जवानों ने कई बार दूर तक खदेड़ा. लेकिन बार-बार वे लोग आ जा रहे थे. पुलिस भीड़ की नजरों से बचाकर पुलिस वाहन में आरोपी को  ले जा रही थी. लेकिन भीड़ ने सड़क पर वाहन को घेर लिया. लाठी डंडे से महिलाएं वाहन पर हमला करने लगी. रोकने गए थाना प्रभारी के हाथ से महिलाओं ने डंडा छीन लिया. काफी जद्दोजहद के बाद आरोपी को  भेजा गया. पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर एंबुलेंस पहुंचा, तो भीड़ ने उसे भी थाना के पास रोक लिया.

मामूली से विवाद पर ले ली जान

पुलिस के अनुसार बुधवार की सुबह आकाश कुमार शर्मा विकास नगर में पप्पू मंडल के घर के बाहर स्कूटी लगाकर बैठा था. इसी दौरान रवि कुमार राय से किसी बात पर विवाद शुरू हो गया. रवि राय आकाश को मारने दौड़ा. आकाश भागने लगा. भागते हुए और नाली में गिर गया. उसका पीछा करते हुए रवि भी नाले में पहुंच गया. उसके नाले में गिरते ही आकाश ने अपने हाथ से रवि का सिर पानी में गोत दिया .उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार पप्पू मंडल के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों के बीच हुए विवाद का फुटेज पुलिस को मिला है. इसमें दोनों के बीच विवाद के बाद रवि उसे दौड़ते हुए दिख रहा है.

परिजनों का आरोप है कि कई लोगों ने मिलकर रवि की हत्या की

इधर बैंक मोड़ थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे परिजनों का आरोप है कि कई लोगों ने मिलकर रवि की हत्या की है. परिजनों के अनुसार रवि शरीर से मजबूत था. इस वजह से लोग उसे बाउंसर   भी बुलाते थे .परिजनों के अनुसार अकेले एक आरोपी उसकी हत्या नहीं कर सकता .इस घटना में आकाश के साथ अन्य लोग भी शामिल हैं. मृतक के भाई के बयान पर बैंक मोड़ पुलिस ने आरोपी आकाश शर्मा के खिलाफ हत्या की प्राथमिक दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:Jharkhand newsDhanbad newsDhanbad murder caseDhanbad policeMurder in DhanbadCrime in dhanbadDhanbad murder news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.