☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद नगर निकाय काउंटिंग: आरओ को प्रवेश से रोकने पर हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

धनबाद नगर निकाय काउंटिंग: आरओ को प्रवेश से रोकने पर हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

धनबाद(DHANBAD):धनबाद नगर निगम चुनाव की मतगणना शुरू होने से पहले ही राजकीय पॉलिटेक्निक स्थित मतगणना केंद्र पर उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब विभिन्न प्रत्याशियों के चुनाव अभिकर्ताओं (आरओ) को सुरक्षाकर्मियों ने अंदर प्रवेश करने से रोक दिया.इसके बाद आरओ भड़क गए और गेट पर ही नारेबाजी करने लगे. इस दौरान सभी ने जिला प्रशासन पर नियमों में अचानक बदलाव करने का आरोप लगाया और अंतिम समय में अभिकर्ताओं की संख्या सीमित करने पर सवाल खड़े किए.

आरओ को सुरक्षाकर्मियों ने अंदर प्रवेश से रोकने पर हंगामा

हंगामा कर रहे आरओ बबलू बनर्जी ने कहना कि ममतगणना के लिए बनाए गए सभी 11 कमरों में प्रत्येक प्रत्याशी का एक-एक अभिकर्ता मौजूद रहेगा, लेकिन जब आज गिनती का वक्त आया तो अचानक नियमों का हवाला देकर केवल एक ही अभिकर्ता को अंदर जाने की बात कही जा रही है.वहीं, मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक सह मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह द्वारा प्रशासन से वार्ता के बाद छह आरओ को अंदर जाने की अनुमति दी गई है.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर तैनात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने अभिकर्ताओं को समझाने की कोशिश कर रहे है. फिलहाल सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच मतगणना की प्रक्रिया शुरू होने वाली है, लेकिन इस विवाद ने चुनावी माहौल को गरमा दिया है.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Published at: 27 Feb 2026 04:51 AM (IST)
Tags:dhanbad nagar nigam electionjharkhand nikay electiondhanbad mayor electiondhanbad municipal electiondhanbad election 2026dhanbad election newsdhanbad nikay chunav violencejharkhand nagar nikay electiondhanbad nikay chunavjharkhand nagar nikay election 2026dhanbad elections 2026giridih nikay electiondhanbad mayor vote counting live updatedhanbad nikay resultdhanbad nikay chunav 2026dhanbad nikay chunav bawaldhanbad nikay chunav clashdhanbad nagar nikay chunav

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.