✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद नगर निगम को आज अचानक हो गई 53 लाख की आमदनी, जानिये क्या है सैरात का मामला

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:53:36 PM

धनबाद(DHANBAD): सरकार ने नगर निगम को अपने आंतरिक संसाधन से कर्मचारियों के वेतन का जुगाड़ करने का निर्देश दिया है. उसके बाद नगर निगम भी सक्रिय हो गया है और अब अपनी आमदनी बढ़ाने का हर उपाय कर रहा है. इसी क्रम में रणधीर वर्मा चौक से लेकर सिटी सेंटर तक सड़क के किनारे की खाली जमीन को भी सैरात घोषित कर दिया गया है और इसकी भी नीलामी की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

देश भर में रामायण से जुड़े तीर्थ के दर्शन कराने वाली विशेष ट्रेन पहुंची बक्सर, अश्वनी चौबे ने यात्रियों का किया स्वागत

कुल 10 जगहों की होनी है नीलामी

नीलामी की प्रक्रिया शुरू हो गई है. निगम को कुल 10 जगहों पर सैरातों की नीलामी करनी है. लेकिन अभी केवल पांच सैरातों की ही नीलामी हुई है. इनमें हीरापुर हटिया चौपाटी, पार्क मार्केट ग्राउंड, अंगार पथरा ट्रैक्टर स्टैंड, लिलोरी पार्क, शहरपुरा सब्जी मार्केट की नीलामी हुई. इन पांचों से निगम को लगभग 53 लाख की आमदनी होगी. बता दें कि राजेंद्र मार्केट से ईश्वरलाल मेनशन की दोनों तरफ, झरिया रोड टेक्सटाइल मार्केट के सामने, कोर्ट कैंपस, धनबाद बिग बाजार सराय ढेला सड़क के दोनों तरफ, हीरापुर हटिया चौपाटी, हटिया मोड़ की सभी फुटकर दुकान, पार्क मार्केट पार्क, रणधीर वर्मा चौक से कंबाइंड बिल्डिंग तक, लिलोरी पार्क, आदि की नीलामी करनी है, जिनमें से पांच की ही अभी नीलामी हो पाई है. 

लोगों ने बढ़-चढ़ कर लिया नीलामी में हिस्सा

नीलामी में लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. बता दें कि सड़क के किनारे वाहन स्टैंड बनाना हमेशा विवादों में रहा है. लोग कहते हैं कि एक तो शहर की सड़क ही संकरी है, ऊपर से निगम उनकी नीलामी कर वहां वाहन लगवा देता है. जिससे सड़के और पतली हो जाती है. अब देखना होगा कि निगम अपने आंतरिक संसाधन को बढ़ाने के लिए और कौन-कौन से उपाय करता है. निगम के उप नगर आयुक्त ओम प्रकाश ने कहा कि प्रक्रिया शुरू हो गई है, जल्द ही नीलामी पूरी कर ली जाएगी. वहीं पूर्व वार्ड आयुक्त कुमार कौशल ने कहा कि इससे निगम को भी लाभ होगा और जनता को भी.

रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह के साथ प्रकाश, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.