✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद लोकसभा : मतदान केन्द्रों के लिए पोलिंग पार्टियां हुई रवाना 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:12:10 AM

 धनबाद(DHANBAD):  लोकसभा आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत 07 धनबाद लोकसभा क्षेत्र के लिए 25 मई को मतदान किये जाएंगे.   मतदान केंद्रों के लिए सभी पोलिंग पार्टियां मतदान  कराने के लिए  बाजार समिति धनबाद, राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद एवं राजकीय पॉलिटेक्निक निरसा से  रवाना हो गई.  तीनों डिस्पैच सेंटरों में अलग -अलग डेस्क बनाए गए थे ताकि मतदान केंद्र पर रवाना होने से पहले मतदान कर्मी पूरी मतदान की प्रक्रियाओं और मतदान से संबंधित निर्देशो के साथ पोलिंग बूथों पर पहुंचे.  पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के समय जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा द्वारा सुरक्षित व त्रुटिरहित मतदान करने का संदेश पोलिंग पार्टियों को दिया गया और कहा गया कि स्वच्छ निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे.  

निर्वाचन कार्य को निष्पक्ष बनाये रखने के लिए माईक्रो ऑब्जर्वर, सेक्टर दण्डाधिकारियों व सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.  शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वच्छ मतदान के लिए  सुपर जोनल दण्डाधिकारी, सुपर  जोनल पुलिस पदाधिकारी एवं जोनल दण्डाधिकारी, जोनल पुलिस पदाधिकारी के रूप में पदाधिकारियों की प्रतिनुिक्ति की गई है.  मतदान केंद्रों में इस बार सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है.  स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने को लेकर सभी मतदान केन्द्रों, कलस्टरों एवं इण्टरमीडिएट स्ट्रांग रूप में पर्याप्त संख्या में दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है. 

मतदान केंद्रों में एएमएफ की व्यवस्था की गई है, साथ ही  दिव्यांग व वरिष्ठ मतदातओं के लिए भी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.  दिव्यांग मतदाताओं को  व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है.  जो मतदाता मतदान केंद्र तक पैदल आने में असमर्थ हैं या सुदूरवर्ती क्षेत्रों के मतदाताओं के लिए विशेष वाहनों की व्यवस्था की गई है.  मतदाताओं की मदद के लिए वोलेंटियर्स की व्यवस्था की गई है. मतदान को लेकर मतदान कर्मियों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है.  मतदान कर्मी लोकतंत्र के इस महापर्व में अहम जिम्मेदारी निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार भी है.  डिस्पैच सेंटरों में सामान्य प्रेषक  के थवसीलन, पुलिस प्रेक्षक  मोहित चावला, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा, एसएसपी  एच पी जनार्दनन, एसपी, डीएसपी, सभी आरओ समेत कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:dhanbadmatdaanpollingpartiyainstruction

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.