✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद लोकसभा चुनाव: कुल 51 चेक नाका पर हो रही जांच,ऑब्जर्वरों ने लिया तैयारियों का  जायजा

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:44:59 AM

धनबाद(DHANBAD):  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक  अनूप खिंची, पुलिस प्रेक्षक  मोहित चावला, बोकारो व चंदनकियारी के व्यय प्रेक्षक  आनंद कुमार तथा सिंदरी, निरसा, धनबाद व झरिया के व्यय प्रेक्षक  निखिल गोयल ने शुक्रवार को  समाहरणालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक  हृदीप पी जनार्दनन सहित सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारी के साथ बैठक की. बैठक में लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष, स्वतंत्र व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की तैयारियों का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए.  बैठक में सामान्य प्रेक्षक ने कहा कि लोकसभा चुनाव को त्रुटि रहित संपन्न कराने के लिए सभी पोलिंग पदाधिकारी को बेहतरीन प्रशिक्षण दिया जाए.  ईवीएम पर बारंबार हैंड्स ऑन ट्रेनिंग कराए, प्रशिक्षण के बाद उनकी परीक्षा ले. पुलिस प्रेक्षक ने पोलिंग पार्टी को डिस्पैच सेंटर से मतदान केंद्र तक तथा मतदान केंद्र से स्ट्रांग रूम तक रूट की जानकारी रखने, चेक नाका पर कड़ाई से वाहनों की जांच करने, पुलिस पदाधिकारियों को नियमित रूप से जांच में शामिल होने, पुलिस पदाधिकारियों को उनके कर्तव्य का बोध कराने सहित अन्य निर्देश दिए. 

 साथ ही जिनके आर्म्स लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं, उनके हथियार जमा करा लेने का निर्देश दिया. बोकारो व चंदनकियारी के व्यय प्रेक्षक तथा सिंदरी, निरसा, धनबाद व झरिया के व्यय प्रेक्षक ने सभी से टीम के रूप में काम करने और निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए. बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विधानसभावार एआरओ, एईआरओ की जानकारी दी.  साथ ही स्टैटिक सर्विलांस टीम, फ्लाइंग स्क्वायड टीम, विडियो सर्विलांस टीम, उत्पाद विभाग द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी दी. इसके अलावा उन्होंने कृषि बाजार समिति, धनबाद पॉलिटेक्निक तथा निरसा पॉलिटेक्निक डिस्पैच सेंटर व स्ट्रांग रूम की जानकारी दी. वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में 51 चेक नाका बनाए गए है.  इसके अलावा उन्होंने पुलिस प्लान, पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई, फोर्स ट्रांसपोर्टेशन, फोर्स अकोमोडेशन, इंटर-स्टेट चेक पोस्ट, कम्युनिकेशन प्लान, मेडिकल प्लान सहित अन्य विषय की जानकारी दी.

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  

Tags:dhanbadchunawpreparationsDhanbad Loksabha electionLoksabha election 2024

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.