✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद:केंदुआ बंद से थमा कारोबार, 'साजिश' के आरोप के बीच धनबाद–बोकारो रोड खोलने की मांग तेज  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 25, 2026, 4:50:14 PM

धनबाद(DHANBAD):धनबाद के केंदुआ इलाके में शनिवार को सभी दुकानें बंद रही. लोग धनबाद–बोकारो मुख्य सड़क को जल्द ठीक कर दोबारा खोलने की मांग कर रहे है.दुकानदारों का कहना है कि सड़क बंद होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है और उनका व्यापार भी ठप हो गया है.सर्राफा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष पंकज भुवानिया ने आरोप लगाया कि प्रशासन और बीसीसीएल मिलकर लोगों को बेलगड़िया भेजना चाहते है, जबकि वहां रोजगार की सुविधा नहीं है.

राज सिन्हा तीसरे दिन भी धरने पर बैठे

पार्षद प्रतिनिधि ने कहा कि जब पहले बंद की गई दूसरी सड़क बाद में खोली जा सकती है, तो इस मुख्य सड़क को क्यों नहीं खोला जा रहा.वहीं विधायक राज सिन्हा तीसरे दिन भी धरने पर बैठे है.

सड़क जानबूझकर बंद की जा रही है

उनका कहना है कि यह सड़क जानबूझकर बंद की जा रही है और लोगों को यहां से हटाने की कोशिश हो रही है उन्होंने मांग की है कि सड़क को जल्द फिर से चालू किया जाए और प्रभावित लोगों का सही तरीके से पुनर्वास हो.बताया गया है कि करीब 12 दिन पहले सड़क धंसने के बाद इसे बंद कर दिया गया था और अब लोग दूसरे रास्ते से सफर कर रहे है.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:DhanbadKenduaShutdownBusinessNewsRoadBlockBokaroRoadJharkhandNewsLocalProtestBCCLMLAProtestPublicDemandInfrastructureIssue

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.