✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद एक बार फिर तैयार हो रहा रणजी स्तर के मैचों के लिए, जानिये क्या है तैयारियां

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: September 24, 2024,
Updated: 8:01 PM

धनबाद(DHANBAD): झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने  धनबाद क्रिकेट संघ के वार्षिक समारोह को संबोधित करते हुए अभिभावकों से खेल में करियर बनाने के इच्छुक अपने बच्चों को समर्थन करने की अपील की है.  कहा कि वे सपोर्ट करेंगे तो उनके बच्चे परिवार, राज्य व देश का मान बढ़ाएंगे.  धनबाद क्लब में आयोजित समारोह में धनबाद की उपायुक्त माधवी मिश्रा ने खेल को प्रमोट करने में डीसीए की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार का खेलों के प्रति पूरा ध्यान है.  जिले में खेलों का इंफ्रास्ट्राक्चर बढ़ाने समेत अन्य सुविधाएं देने में जिला प्रशासन पूरा सहयोग करेगा.  डीसीए के इस समारोह में सत्र 2023-24 के विभिन्न टूर्नामेंटों की विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया.

क्रिकेटर आफ द ईयर चुने गए खिलाड़ियों को मिला सम्मान 

क्रिकेटर आफ द ईयर चुने गए खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. जेएससीए टूर्नामेंट में विजेता बनाने वाली अंडर-16 व उपविजेता अंडर-19 महिला टीम के सभी सदस्यों को ब्लेजर देकर सम्मानित किया गया. विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि  खेल के प्रति अपना  लगाव दर्शाते हुए कहा कि क्रिकेट के अलावा और भी खेलों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है.  कहा कि एक बार जब वे जियलगोरा स्टेडियम गईं तो वहां कि दुर्दशा देख व्यथित हो गई.  तब उन्होंने इसके पुनरुद्धार का टास्क लिया.  आज यह टास्क पूरा हो चुका है, इसका टेंडर निकल चुका है और अगले साल तक यह मैदान नए स्वरूप में दिखेगा. 

धनबाद में महिला क्रिकेटरों का बेहतर प्रदर्शन 

वहीं उपायुक्त माधवी मिश्रा ने कहा कि यह जानकर प्रसन्नता हो रही है कि धनबाद की महिला क्रिकेटर अच्छा प्रदर्शन कर रही है.  उन्होंने महिला क्रिकेटरों से अनुशासन व कड़ी मेहनत करने की सलाह देते हुए कहा कि इसका अनुपालन करने पर ही आप स्वयं को दूसरों से अलग कर पाएंगी, कहा कि डीसीए की ओर से कुछ मांगें आई है.  उनकी मांगों में कोई समस्या नहीं है.  इसे पूरा किया जाएगा.  जिला प्रशासन खेलों का इन्फ्रास्ट्रक्चर देने में कोताही नहीं बरतेगा. इसके पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार ने डीसीए की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि झरिया की विधायक के प्रयास से जियलगोरा स्टेडियम का पुनर्निमाण होने जा रहा है.  इसके बन जाने से यहां एक बार फिर रणजी स्तर के मैचों का आयोजन किया जा सकेगा.  जेएससीए के सहयोग से कांको में एक क्रिकेट मैदान विकसित किया जा रहा है.  कहा कि दस वर्ष पूर्व जहां हम महिलाओं की टीम नहीं बना पाते थे, वहां से आज दुर्गा मुर्मू, अनंदिता किशोर जैसी खिलाड़ी निकल रही है.  धनबाद एक ऐसा जिला है, जहां सारे घरेलू मैच टर्फ विकेट पर होते है.  उन्होंने डीसीए के स्पांसरों का आभार जताया, क्रिकेट के संचालन में डीसीए के कार्यालय सहायक महेश गोराई की खुले दिल से सराहना की. 
 
महासचिव उत्तम विश्वास ने  अथितियों का स्वागत किया 

महासचिव उत्तम विश्वास ने स्वागत संबोधन किया जबकि पुरस्कार वितरण का संचालन जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य बिनय कुमार सिंह ने किया.  समारोह का संचालन पूनम शर्मा कर रही थी.  डीसीए की ओर से विधायक एवं उपायुक्त को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. इसके बाद पुरस्कृत और सम्मानित किए जाने का सिलसिला शुरू हुआ.  स्पांसर दिवेन तिवारी, संतोष कुमार सिंह के साथ राजीव रंजन सिंह, बोर्ड आफ एडवाइजर एसएन सिंह, वाईएन नरूला, जेके नैयर, कोच इम्तियाज हुसैन, अरविंद महता, पूर्व क्रिकेटर व कमेंटेटर सत्य प्रकाश, अंशु श्रीवास्तव व गुरमीत सिंह डांग को सम्मानित किया गया.  पूर्णिमा नीरज सिंह व उपायुक्त माधवी मिश्रा के अलावा खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान करने वालों में अध्यक्ष मनोज कुमार, वरीय उपाध्यक्ष साधवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष जावेद खान, कोषाध्यक्ष ललित जगनानी, धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र सहाय, वाईएन नरूला, एसएन सिंह, जेके नैयर, राजीव रंजन सिंह, अशोक कुमार सिंह व अन्य शामिल थे.

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  

Tags:DhanbadCricket associationMLADCDhanbad cricket associationJharia MLA Purnima Neeraj Singh

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.