☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Thyroid और Cholesterol  की चपेट में धनबाद , जानिए कारण

Thyroid और Cholesterol  की चपेट में धनबाद , जानिए कारण

धनबाद(DHANBAD): धनबाद को  Thyroid और Cholesterol अपनी चपेट में ले रहा है. वैसे तो अन्य बीमारी से ग्रसित लोगों की संख्या भी कम नहीं है लेकिन Thyroid और Cholesterol के मरीज अधिक हैं. रविवार को लगे एक जाँच शिविर का यही निष्कर्ष है. वैसे  ब्लड प्रेशर, शुगर, एड़ी में दर्द, पैर में दर्द सहित  अन्य बीमारियों से भारी संख्या में लोग पीड़ित हैं. जांच शिविर में 8 साल के बच्चे से लेकर 80 साल के बुजुर्गों की जांच की गई.  जांच का निष्कर्ष यही निकला कि धनबाद के लोग जोड़ों की दर्द ,शुगर रक्तचाप सहित Thyroid और Cholesterol  से अधिक पीड़ित हैं. 

देश के प्रदूषित शहरों में धनबाद शुमार
 
आपको बता दें कि देश के प्रदूषित शहरों में धनबाद का नाम शुमार है. निश्चित रूप से यहां बीमारियां अधिक होंगी, भागदौड़ की जिंदगी ,प्रदूषित वातावरण और खानपान की अनियमितता के कारण भी कोयलांचल के लोग ज्यादा बीमार होते हैं. लैब टेक्नीशियन संदीप ठाकुर की माने तो Thyroid और Cholesterol की बीमारी यहां अधिक है. साथ में अन्य बीमारियां भी है. वहीं, दूसरी ओर डॉ निखिल ड्राउलिआ  ने कहा कि ईस्टर्न रेलवे के कर्मचारियों के लिए यह जांच शिविर लगाया गया है. शिविर एक दिन का है और काफी सांख्य में मरीज पहुंच रहे हैं.

रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह 

Published at:25 Sep 2022 02:48 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.