✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद: केंदुआडीह में गैस का कहर तेज, दो महिलाओं की मौत के बाद जागा प्रशासन

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 7:34:14 AM

धनबाद:  धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में जहरीली गैस का संकट लगातार गहराता जा रहा है. बीते दो दिनों में गैस के प्रभाव से दो महिलाओं की मौत हो चुकी है. बुधवार को प्रियंका देवी और गुरुवार को ललिता देवी ने दम तोड़ दिया. वहीं 30 से 35 लोग अभी भी गैस की चपेट में हैं, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इलाके में बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है.

शुक्रवार को उपायुक्त आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार, बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी केंदुआडीह पहुँचे और प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने मजदूर संघ नेताओं, स्थानीय प्रतिनिधियों और प्रभावित परिवारों के साथ बैठक कर स्थिति का आकलन किया. स्वास्थ्य विभाग की टीम इलाके में लगातार तैनात है. चार से पांच एंबुलेंस हाई-अलर्ट पर रखी गई हैं और डॉक्टर घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच कर रहे हैं. राजपूत बस्ती, मस्जिद मोहल्ला, ऑफिसर कॉलोनी समेत लगभग 10 हजार की आबादी गैस के दुष्प्रभाव से परेशान है. लोगों का कहना है कि तेज दुर्गंध और जहरीली गैस से घरों में रहना मुश्किल हो गया है.

बीसीसीएल सीएमडी मनोज अग्रवाल ने बताया कि खदानों में बचा कोयला रासायनिक प्रक्रिया से गुजरता है, जिससे बैक्टीरिया के कारण गैस बनती है. इस समस्या की तकनीकी जांच आईआईटी आइएसएम), सिंफर और डीजीएमएस की विशेषज्ञ टीम कर रही है. गैस रिसाव के सोर्स की तलाश तेज़ी से की जा रही है और जहां खतरा दिख रहा है, वहाँ तुरंत सीलिंग और ब्रैकेटिंग की कार्रवाई की जा रही है.

स्थानीय लोग प्रशासनिक कार्रवाई पर नाराज़गी भी जता रहे हैं. लोगो की माने तो “चार दिन से सिर्फ बैठकर मीटिंग हो रही है, कोई समाधान नहीं निकला. मेरे घर के पीछे से ही गैस निकल रही है, बच्चे घर में रह भी नहीं पा रहे.” वहीं एक अन्य महिला ने कहा कि प्रशासन सिर्फ शिफ्ट होने की बात कर रहा है, लेकिन रोजी-रोटी का क्या होगा? “पहले गैस रोकी जाए, तभी हम हटेंगे,” महिला ने कहा.

उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि आज की जांच में कई घरों में गैस का स्तर 2.5 मेज़र आया है, जो सामान्य से काफी अधिक है और खतरनाक श्रेणी में आता है. प्रभावित घर पहले से डेंजर ज़ोन में चिन्हित थे, जिनका विस्थापन एक साल पहले होना था. अब प्रशासन ने तय समय सीमा में शिफ्टिंग प्रक्रिया पूरी करने को कहा है. फिलहाल प्रभावित परिवारों के लिए टेंट, भोजन और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है. प्रशासन ने दो अस्पतालों में आपात विस्तार, अतिरिक्त ऑक्सीजन-युक्त बेड और 24×7 मेडिकल व्यवस्था सुनिश्चित की है. सिंफर से यहां जांच करने पहुंचे वैज्ञानिक डॉ. संतोष कुमार राय ने कहा कि कार्बन मोनोऑक्साइड की उच्च मात्रा समस्या की मुख्य वजह लग रही है. स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है,.

 

Tags:jharkhand newsdhanbad newsGas leak intensifies in Kenduadihधनबाद में जहरीली गैस का संकटdhanbad policedhanbad dc

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.