✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद: अभी नहीं होगी गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से छेड़छाड़, स्वर्णरेखा एक्सप्रेस की बदली टाइमिंग

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:23:57 PM

धनबाद(DHANBAD): बड़े आंदोलन के बाद धनबाद को मिली धनबाद-पटना गंगा-दामोदर एक्सप्रेस फिलहाल धनबाद से नहीं छीनी जाएगी. गंगा-दामोदर एक्सप्रेस और स्वर्णरेखा एक्सप्रेस को जोड़कर चलाने के फैसले को फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है. सांसद पशुपतिनाथ सिंह की कड़ी आपत्ति और लोगों के विरोध के कारण यह निर्णय वापस हुआ है. 8 नवंबर से नई व्यवस्था के तहत गंगा दामोदर एक्सप्रेस और स्वर्ण रेखा एक्सप्रेस को चलाने की रेलवे की योजना थी. धनबाद रेल मंडल ने पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय को पत्र लिखकर गंगा दामोदर की बोगियों से स्वर्ण रेखा एक्सप्रेस को चलाने में अपनी लाचारी व्यक्त की गई है.

आठ नवंबर से चलने की हुई थी घोषणा

आठ नवंबर से गंगा-दामोदर एक्सप्रेस की बोगियों को एलएचबी बोगियों में तब्दील कर इसी रेक को स्वर्णरेखा एक्सप्रेस बनाकर टाटानगर तक चलाने की घोषणा हुई थी. इस संबंध में 28 नवंबर को अधिसूचना भी जारी कर दी गई थी. शुक्रवार को सांसद पशुपतिनाथ सिंह डीआरएम आशीष बंसल से मिलने पहुंचे थे. डीआरएम के समक्ष सांसद ने इस निर्णय पर कड़ी आपत्ति जताई, शनिवार को डीआरएम के आदेश पर धनबाद डिवीजन की ओर से ईसीआर मुख्यालय को पत्र लिखा गया. 

स्वर्णरेखा पूर्व की तरह नौ आईसीएफ बोगियों के साथ चलेगी

मुख्यालय को जानकारी दी गई कि अगले आदेश तक स्वर्णरेखा पूर्व की तरह नौ आईसीएफ बोगियों के साथ चलेगी, इसमें एक चेयरकार और एक सेकंड सीटिंग की बोगियां जोड़ी जाएंगी. स्वर्णरेखा एक्सप्रेस को गंगा दामोदर की बोगियां तो नहीं मिलीं लेकिन डाउन में स्वर्णरेखा को नए समय पर चलाने का निर्णय यथावत रहेगा. यानी आठ नवंबर से टाटानगर-धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस दोपहर 1.40 बजे की जगह शाम 3.50 बजे टाटानगर से रवाना होगी. नए समय के अनुसार ट्रेन शाम सात बजे आद्रा पहुंचेगी और शाम 7.35 बजे की जगह रात 11 बजे धनबाद, जबकि पटना-धनबाद गंगा दामोदर भी डाउन में पांच मिनट पहले धनबाद आ जाएगी.

रिपोर्ट: शांभवी सिंह, धनबाद  

Tags:ganga damodar expressganga damodar express dhanbad to patnaganga damodar express time tableganga damodar express full speedganga damodar dhanbad to gayadhanbad to patna ganga damodar expressganga damodar express patna to dhanbadganga damodar express dhanbad to patna time tableganga damodar express journeyganga damodar express live statusganga damodar express running statusganga damodarganga damodar express dhanbadganga damodar train

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.