✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

DHANBAD!!डिगवाडीह का गणेश मेला परिसर बन गया था रणक्षेत्र ,जानिए क्यों मची अफरातफरी 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:08:26 PM

धनबाद(DHANBAD): रविवार की देर रात को डिगवाडीह का गणेश मेला परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया था. जयरामपुर और डिगावाडीह के लड़कों के बीच जमकर मारपीट हुई.  मेला परिसर में अफरातफरी मच गई और यह अफरातफरी और मारपीट तब तक जारी रही, जब तक पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार नहीं किया. पुलिस कुछ लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. लेकिन पुलिस भी सवालों के घेरे में है, क्योंकि इस मेले में भीड़ काफी जुटती है और हर  वर्ष किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता है. विवाद को लेकर कई तरह की बातें, कही जा रही है. जितनी  मुँह ,उतनी तरह की बातें हो रही है. कहा जा रहा है कि एक युवती  से छेड़खानी के बाद मारपीट हुई, जबकि एक अन्य सूचना में यह बताया जा रहा है कि तारामाची  पर चढ़ने को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई. 

मारपीट के कारणों को लेकर दो तरह की बातें 

मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ लड़कों को हिरासत में लिया. हिरासत में लिए गए लड़कों में दोनों गुट के लडके शामिल हैं. रविवार की देर रात की घटना के संबंध में बताया जाता है कि जयरामपुर और डिगवाडीह  के युवकों के दो गुटों में मारपीट हुई. पहले जयरामपुर के दो युवकों को पीट दिया गया. उसके बाद जयरामपुर के युवा घटनास्थल पर जमा हो गए और हंगामा करने लगे. मारपीट भी होने लगी. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को मिली. पुलिस पहुंची तो मामला शांत हुआ लेकिन पुलिस अभी चौकस है.

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:dhanbaddigwadihmarpeetpolicegut

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.