✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

DHANBAD: संजय सिंह हत्याकांड में पूर्व प्रधानमंत्री के नाती हुए बरी, जानिए क्या कहा बरी होने के बाद  

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:21:40 PM

धनबाद(DHANBAD): बहुचर्चित कोयला कारोबारी संजय सिंह हत्याकांड में ट्रायल फेस कर रहे रवि शंकर सिंह उर्फ पप्पू सिंह को बुधवार को कोर्ट ने बरी  कर दिया.  बरी  होने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा था. मैं निर्दोष था इसलिए भी  मुझे उम्मीद थी कि मैं बरी कर दिया जाऊंगा ,लेकिन इस बात का दुख है कि मेरे दोस्त संजय सिंह के हत्यारे आज भी घूम रहे हैं.  उनको अब भगवान देखेगा. पप्पू सिंह पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के नाती हैं और फिलहाल बलिया से भाजपा के एमएलसी भी है. 26 मई 1996 को संजय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.  धनबाद एसपी कोठी के सामने  दिनदहाड़े संजय सिंह की हत्या हुई  थी.  

26 मई 1996 को संजय सिंह की हुई थी हत्या 

23 जनवरी 2019 को पप्पू सिंह के खिलाफ कोर्ट में आरोप गठन किया गया था.  उसके बाद ट्रायल चला, संजय सिंह की हत्या 26 मई 1996 को जब की गई थी ,उस समय धनबाद के एसपी सुनील कुमार हुआ करते थे. जिस दिन घटना घटी उस वक्त धनबाद और बैंक मोड़ थाने के पुलिस इंस्पेक्टर एसपी कोठी में ही मौजूद थे. दिन के 10 या 11 बज रहे होंगे कि एक लाल रंग की  NE  गाड़ी लुबी सर्कुलर रोड से गुजर रही थी कि एसपी कोठी के सामने उस पर फायरिंग हुई और संजय सिंह मारे गए.  एसपी सुनील कुमार सहित दोनों इंस्पेक्टर सड़क पर आए और संजय सिंह को तत्काल सेंट्रल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना ने धनबाद में हलचल मचा दी थी. धनबाद का लुबी  सर्कुलर रोड शहर की  व्यस्ततम  सड़कों में शुमार है और यहां इस तरह की घटना से लोग दहशत मे पड़ गये थे. संजय सिंह झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के निकट सम्बन्धी हर्ष सिंह के पिता थे.

रिपोर्ट : शांभवी, धनबाद

Tags:jharkhand newsdhanbad newsSanjay Singh murder case

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.