✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद : कतरास में दिनदहाड़े दुकान में फायरिंग, बाल- बाल बची दुकानदार की जान, जानिए पूरा डिटेल्स  

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:36:18 AM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के कतरास में शुक्रवार को दिनदहाड़े फायरिंग हुई. अपराधी सिनेमा रोड स्थित दिनेश कुमार भगत की दुकान पर बाइक पर सवार होकर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे. दो गोलियां तो मिस कर गई लेकिन एक गोली दुकान में घुस गई. कतरास काली मंदिर के समीप दिनेश कुमार भगत की मार्बल की दुकान है. घटना लगभग 2 बजे की है. 

मास्क लगाकर पहुंचे थे अपराधी 
 
दिनेश कुमार भगत दुकान पर बैठे थे तभी बाइक सवार दो अपराधी मास्क लगाकर पहुंचे और 3 राउंड फायरिंग कर दी.  दुकानदार बाल-बाल बच गया. घटना की सूचना जंगल की आग की तरफ फैली, बाजार में भीड़ भाड़ होने के कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस ने तीन खोखा जब्त किया है और बगल की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. सूचना के अनुसार सीसीटीवी में अपराधियों के चेहरे कैद जरूर हुए हैं लेकिन साफ साफ नजर नहीं आ रहा है. पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 

Tags:jharkhand newsdhanbad newsfiring in katrasFiring in broad daylight shop in Katrasdhanbad crime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.