✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Dhanbad: आठ मोटरसाइकिल बरामद, पांच की गिरफ्तारी, पढ़िए -पुलिस कैसे पहुंची गिरोह के सरगना तक

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:53:15 AM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद पुलिस ने एक बड़े वाहन  लिफ्टर  गैंग का खुलासा किया है. आठ मोटरसाइकिल बरामद की गई है.  5 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है. बताया कि दिनांक 07.05.2025 की रात पूर्वी टुण्डी थाना क्षेत्र अन्तर्गत पोखरिया मोड़ के पास थाना प्रभारी, पूर्वी टुण्डी के द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था.  वाहन चेकिंग के दौरान रात करीब  एक  बजे मोटरसाईकिल सं० JH21BE 9201 के चालक को  संदिग्ध पाये जाने पर कड़ाई से पूछताछ की गई.  वाहन चालक ने अपना नाम सनातन हेम्ब्रम बताया तथा यह भी बताया कि यह मोटरसाईकिल चोरी की है.  जिसे गुड़ी अंसारी उर्फ रफीक अंसारी, जो जामताड़ा जिला अन्तर्गत नारायणपुर थाना के लखनपुर का रहने वाला है, से बिक्री करने के लिए  10000  में खरीदी है. 

धनबाद से जामताड़ा तक फैला है गिरोह 

उक्त सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी पूर्वी टुण्डी द्वारा नारायणपुर थाना से समन्वय कर रफीक अंसारी उर्फ गुडी अंसारी को उसके घर से गिरफ्‌तार कर पूछताछ की गई  तो उसने  अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह  चार-पाँच व्यक्ति मिलकर विभिन्न स्थानों से वाहन चोरी कर अपने गराज  में रखते है. उसके नम्बर प्लेट एवं इंजन नं० तथा चेचिस नं० को टैपरिंग कर उक्त मोटरसाईकिलो  को 10 से 15 हजार रू0 में बेचते है.  उनके साथियों के पास 7-8 चोरी का मोटरसाईकिल बेचने के लिए रखी हुई है.   गुड़ी अंसारी की  निशानदेही पर ग्राम दलदली, टोला गोपालडीह से राजीव मुर्मू के घर से 03 चोरी की  मोटरसाईकिल, चितरंजन टुड्डु के घर से 01 चोरी की  मोटरसाईकिल तथा ग्राम दलदली चपापुर, थाना गोविन्दपुर के  सोना राम टुडू के घर से 03 चोरी के मोटरसाईकिल को बरामद की गई.   कुल 05 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है तथा 08 चोरी की  मोटरसाईकिल बरामद की गई है.  

गिरफ्तार अभियुक्तो का डिटेल्स 

गिरफ्तार अभियुक्त में  रफीक अंसारी उर्फ गुड़ी अंसारी, उम्र 41 वर्ष, पिता स्व० मौलाउद्दीन उर्फ भोलाउद्दीन अंसारी, सा० लखनपुर, थाना नारायणपुर, जिला जामताड़ा,सनातन हेम्ब्रम, उम्र करीब 35 वर्ष, पिता स्व० तुलसा हेम्ब्रम, सा० बैजडा, थाना पूर्वी टुण्डी, राजीव मुर्मू, उम्र 25 वर्ष, पिता दिलीप मुर्मू, सा० दलदली टोला गोपालडीह, थाना पूर्वी टुण्डी, चितरंजन टुडू, उम्र करीब 22 वर्ष, पे० सोनालाल टुडू, सा० दलदली टोला गोपालडीह, थाना पूर्वी टुण्डी, सोना राम टुडू, उम्र 27 वर्ष, पिता साहेब लाल टुडू, सा० दलदली चपापुर, थाना गोविन्दपुर शामिल है.  बरामद बाइको में  स्पलेण्डर पलस मोटरसाईकिल सं०-JH21BE 9201, पैशन प्रो मोटरसाईकिल सं०-JH10AE 3122, हीरो होण्डा मोटरसाईकिल सं०-WB38K 0773,. एक बिना नम्बर के पैशन प्रो मोटरसाईकिल, स्पलेण्डर पलस मोटरसाईकिल सं०-JH10AC 6235, काला रंग का स्पलेण्डर पलस नं०-JH21E 2208, नीला रंग का गलैमर बिना नम्बर का, लाल रंग का डिसकभर बिना नम्बर के शामिल है. 

प्रकाश की रिपोर्ट 

Tags:DhanbadBikeGangPoliceEight motorcycles recoveredधनबाद में चोरीधनबाद पुलिस

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.