✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

"सरकार की आमद मरहबा,दिलदार की आमद मरहबा" से गूंजा धनबाद 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:01:03 PM

धनबाद(DHANBAD): इस्लाम धर्म के आखरी संदेश वाहक हज़रत मुहम्मद साहब के दुनिया में आगमन का त्यौहार ईद मिलादुन्न नबी पूरे कोयलांचल में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सुबह से ही मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में चहल पहल और काफी रौनक देखने को मिली. दिन के 10 बजते- बजते जुलूस की शक्ल में मुस्लिम समाज के लोग सड़कों पर दिखने लगे,एक हाथ में इस्लामी हरा झंडा तो दूसरे हाथ में भारत की शान तिरंगा लहरा रहा था और सभी की जुबां पर सरकार की आमद मरहबा, दिलदार की आमद मरहबा गगनचुंबी नारा  की गूंज रहा था. छाताबाद,केंदुआ, शिमला बहाल, झरिया, भूली, आज़ाद नगर, शमशेर नगर, वासेपुर, राहमतगंज, अली नगर, नया बाज़ार, टीसी कंपाउंड, पुराना स्टेशन, दरी मोहल्ला, गजुवातांड, डुमरियांतांड, टिकिया मोहल्ला, पुराना बाज़ार, मटकुरिया से जुलूस गया पुल होते हुए श्रमिक  चौक, पूजा टाकीज होते हुए स्टेशन के समीप मज़ार तक पंहुचा.  रांगाटांड श्रीमिक चौक के पास नौजवान कमिटी, पुराना बाज़ार द्वारा जुलूस के  स्वागत के लिए भव्य मंच बनाया गया  नौजवान कमिटी, पुराना बाज़ार ने इंसानियत की सेवा में बेमिसाल 11साल का सफर तय कर लिया है. नौजवान कमिटी पुराना बाज़ार के संस्थापक सदस्य सोहराब खान  बताते हैं की आज से 11 वर्ष पूर्व हम लोगों ने इंसानियत की सेवा का सफर शुरू किया था. 

मंच पर सांसद ,विधायक सभी पहुंचे 

नौजवान कमिटी के मंच पर पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल,धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह,धनबाद विधायक राज सिन्हा,मनोज मालाकार ,कांग्रेस नेता ब्रजेन्द्र  सिंह, रविन्द्र वर्मा,अभिजीत राज, ,सुलतान अहमद खान, डा.नुमान सिद्दीकी,अनवर शमीम, तबरेज़ आलम,उपेंद्र सिंह,युवा संघर्ष मोर्चा(जनवादी)के संयोजक सह सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप सिंह,सरदार अमरजीत सिंह,आजसू बुद्धिजीवी मंच के वंशराज सिंह कुशवाहा,ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार,बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय,जीटा महासचिव राजीव शर्मा नवगठित चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाज़ार के विजय सैनी,संजय पांडेय,पवन सोनी,संजय सांवरिया, बंटी रितोलिया,नौजवान कमिटी के संरक्षक जावेद खान,नायब अली, अफ़ज़ल ख़ान,निसार आलम,सामाजिक कार्यकर्ता सह व्यवसाई प्रकाश गोयल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में नौजवान कमिटी पुराना बाज़ार के सोहराब खान,इमरान अली, अफ़ज़ल अंसारी,गुलाम मुरसलीन,सलाउद्दीन महाजन,तनवीर अंसारी,अफरोज खान,हुमायूं रज़ा,परवेज़ खान,बाबू खान,मो०शहाबुद्दीन आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:dhanbadjulusrangatandkhushipolytician

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.