✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद:डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद फायरिंग तक पहुंचा, दो युवकों की हालत गंभीर 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 5, 2026, 10:24:21 AM

धनबाद(DHANBAD):धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत बरमसिया फुटबॉल मैदान में होली के जश्न के दौरान अचानक फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया.डीजे बजाने और पैसों के विवाद को लेकर शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते गोलीबारी में बदल गया.गोली दो युवक पुष्पक मिश्रा और विष्णु कुमार को लगी,जिससे दोनों घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए SNMMCH मे भर्ती कराया गया है. विष्णु कुमार को पैर में गोली लगी है,जबकि पुष्पक को पेट में गोली लगी है.

 दो युवकों की हालत गंभीर 

घायल विष्णु कुमार, जो बरमसिया त्रिमूर्ति सदन के पास के निवासी है ने बताया कि वे ठेकेदार विकास लाला के पास पेटी कॉन्ट्रेक्टर के रूप में काम करते थे.गोधरा में अस्पताल निर्माण कार्य के दौरान करीब ढाई लाख रुपये बकाया थे.होली के मौके पर पैसे की मांग को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद विकास लाला ने अपने साथियों के साथ फायरिंग कर दी. इस गोलीबारी में विष्णु के पैर में गोली लगी, जबकि उनके दोस्त पुष्पक मिश्रा के पेट में गोली लगी है.

पढ़े पुरा मामला

वहीं घायल पुष्पक मिश्रा ने बताया कि फुटबॉल मैदान में होली को लेकर लोग जुटे थे.इसी दौरान पहले मारपीट हुई और फिर फायरिंग शुरू हो गई.उन्होंने आरोप लगाया कि विकास लाला ने ही गोली चलाई. पुष्पक ने बताया कि वे अपने दादा की तेरहवीं में शामिल होने के लिए बरमसिया शनि मंदिर स्थित घर आए थे और दिल्ली में रहकर पढ़ाई करते है.

दहशत का माहौल

इधर धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद फायरिंग की घटना घटी. दो लोगों को गोली लगी है और दोनों का इलाज SNMMCH में चल रहा है.पुलिस के अनुसार एक पक्ष पैसों के बकाया का मामला बता रहा है, जबकि दूसरा पक्ष जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े लेन-देन को विवाद की वजह बता रहा है.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है. होली के जश्न में चली गोलियों ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:crime news dhanbaddhanbad crime newscyber crime news dhanbaddhanbad crime news aaj kadhanbad crime latest newsdhanbad crimedhanbad newscrime in dhanbadcrime newsdhanbad live newstoday news dhanbaddhanbad crime livedhanbad ka newscrime news channeldhanbad firing news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.