✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद: मैट्रिक परीक्षा में खराब परिणाम के बाद DC ने शिक्षकों के साथ की अहम बैठक, दी कड़ी चेतावनी

BY -
Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 20, 2026, 1:13:12 PM

TNP DESK: मैट्रिक परीक्षा के खराब परिणाम के बाद धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन ने सख्त नाराजगी जाहिर की है. जिले के 12 स्कूलों में 10 प्रतिशत या उससे अधिक छात्र फेल होने पर उन्होंने संबंधित प्राचार्यों और शिक्षकों को कड़ी चेतावनी दे दी है. उपायुक्त ने साफ कहा कि यदि कंपार्टमेंटल परीक्षा में भी छात्रों का प्रदर्शन सही नहीं रहा, तो जिम्मेदार शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.   

वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के खराब नतीजों की समीक्षा के लिए समाहरणालय में बैठक आयोजित की गई.इसमें मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय निरसा सहित 12 विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षक शामिल हुए. बैठक के दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि सरकार का लक्ष्य आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराकर उनका भविष्य सुरक्षित करना है.

उन्होंने कहा कि शिक्षकों और प्राचार्यों की जिम्मेदारी सिर्फ पढ़ाई करवाने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक छात्र की सफलता सुनिश्चित करना भी उनकी नैतिक जिम्मेदारी है. उपायुक्त ने यह भी कहा कि जिला प्रशासन की ओर से स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए हर संभव सुविधा और संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं. इसके बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं आना गंभीर चिंता का विषय है.

उन्होंने निर्देश दिया कि फेल या कमजोर प्रदर्शन करने वाले छात्रों की पहचान कर उनके लिए विशेष कक्षाएं चलाई जाएं, ताकि वे कंपार्टमेंटल परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकें.  उपायुक्त ने चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी छात्र सफल नहीं होते हैं, तो संबंधित शिक्षक सीधे तौर पर जवाबदेह माने जाएंगे.

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा भी उपस्थित थे.समीक्षा के दौरान निरसा, टुंडी, बाघमारा, तोपचांची, भूली और चिरकुंडा क्षेत्र के कई विद्यालयों के परीक्षा परिणामों पर विस्तार से चर्चा की गई.

 

Tags:punishment for cheating in board exampenalty for cheating in cbse class 10 board examis cheating possible in cbse board exams class 10harshita singh iit dhanbadboard exam cheating punishment

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.