☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Dhanbad : डीसी शामिल हुईं अखिल भारत किन्नर समाज के महाअधिवेशन में, पढ़िए उन्होंने क्या कहा 

Dhanbad : डीसी शामिल हुईं अखिल भारत किन्नर समाज के महाअधिवेशन में, पढ़िए उन्होंने क्या कहा 

धनबाद(DHANBAD) : उपायुक्त  माधवी मिश्रा बुधवार को अखिल भारत किन्नर समाज के महाअधिवेशन में शामिल हुई. उपायुक्त ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने थर्ड जेंडर के अधिकारों को लागू करने और उसकी निगरानी करने के लिए एक अलग सेल का गठन किया है. इसलिए थर्ड जेंडर को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए. सबके लिए समान व्यवहार, समान अधिकार और समान अवसर प्रदान करने तथा समाज के अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं को क्रमशः लागू करने के लिए सरकार के साथ साथ धनबाद जिला प्रशासन भी प्रतिबद्ध है.  कहा कि समाज के लोग दुनिया भर में बेहतरीन कार्य कर रहे है. इससे अन्य लोग प्रेरित हो रहे है.  

उन्होंने समाज से आग्रह किया कि अधिवेशन में जो सीखा है, उसे अपने जीवन में अवश्य उतारे. महाअधिवेशन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सहयोग प्रदान करने के लिए किन्नर समाज ने उपायुक्त को बहुत दुआएं दी. इस मौके पर उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती अनीता कुजूर, बाल संरक्षण पदाधिकारी श्रीमती साधना कुमारी, किन्नर समाज की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष छम छम देवी, आलव्या नायक, बबीता नायक, ज्योति नायक, जोधाबाई नायक, अरुणा नायक, लालन नायक, मुन्नी नायक, श्वेता किन्नर, निर्मला किन्नर, रेखा किन्नर, राखी किन्नर आदि मौजूद रहे.

रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो  

Published at:08 Jan 2025 06:32 PM (IST)
Tags:DhanbadDCKinnarMahadiweshanCell
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.