☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Dhanbad: रात के अंधेरे में सड़क पर अपराधियों का तांडव, एक भाई को चाकू घोंप कर मार डाला, दूसरे को किया घायल, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Dhanbad: रात के अंधेरे में सड़क पर अपराधियों का तांडव, एक भाई को चाकू घोंप कर मार डाला, दूसरे को किया घायल, पढ़िए क्या है पूरा मामला

धनबाद (DANBAD): रात के अंधेरे में धनबाद के पुराना बाजार में अपराधियों ने एक बड़ी घटना कर दी है. एक की हत्या कर दी है, दूसरे को घायल कर दिया है. दोनों भाई बताए जाते है. इस घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है. अपराधियों ने तीन भाइयों पर हमला बोला. एक की मौत हो गई है. जिसकी मौत हुई है, उसके पेट में अपराधियों ने चाकू घोंप दिया था. दूसरे भाई पर भी चाकू से हमला किया गया है. मौके पर पुलिस पहुंची और छानबीन कर रही है. सूचना के मुताबिक शनिवार की रात लगभग 11 बजे पुराना बाजार रेलवे फाटक के पास अपराधियों ने तीन भाइयों पर हमला बोल दिया. लूट पाट की कोशिश की. 

एक के पेट में चाकू घोंप कर मार डाला, दूसरे भाई को भी किया घायल 
 
विरोध करने वाले एक भाई के पेट में चाकू घोंप दिया. दूसरे भाई को भी घायल कर दिया. घायल का इलाज धनबाद के अस्पताल में चल रहा है. यह मामला नशेड़ियों या अवैध धंधे बाजों का किया प्रतीत हो रहा है. दरअसल, धनसार थाना क्षेत्र के मनईटांड निवासी साहिल सुरी अपने भाई सुल्तान और विक्की के साथ रात लगभग 11 बजे धनबाद स्टेशन के दक्षिणी छोर की तरफ जा रहे थे. जब वह लोग पुराना बाजार फाटक के पास पहुंचे ही थे कि तो अपराधियों ने उनसे लूटपाट का प्रयास किया. तीनों भाइयों ने मिलकर विरोध किया. फिर अपराधियों से उनकी भिड़ंत हो गई. 

अस्पताल में डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया 

इस बीच एक लड़के ने चाकू से पहले साहिल के पेट पर हमला किया. बाद में बिक्की के भी पेट पर चाकू चलाया. साहिल लहूलुहान होकर गिर पड़ा. बिक्की भी कराहने लगा. सुल्तान ने फौरन इसकी सूचना घर वालों को दी .इसके बाद लोग जुटे और दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया. जानकारी पाकर बैंक मोड़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस अगल-बगल के सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है और अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो 

Published at:22 Jun 2025 06:21 AM (IST)
Tags:DhanbadCrimeMurderLutpaatPolice
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.