✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद:पुटकी में एसटीजी आउटसोसिंग कंपनी के डंपिंग यार्ड में अपराधियों ने की बमबाजी, घटना से दहशत में कर्मी, पढ़ें कितना का हुआ नुकसान  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:49:56 AM

धनबाद(DHANBAD):धनबाद के पुटकी थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए की नीयत से बमबाजी करने की, लेकिन इस घटना में किसी को नुकसान नहीं हुआ.आपको बताये कि मंगलवार की देर शाम गोपालीचक स्थित रोड नंबर 17 स्थित संचालित एसटीजी आउटसोसिंग कंपनी के डंपिंग यार्ड के समीप कंपनी के वाहन पर अज्ञात अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए की बमबाज़ी की . हालांकि घटना में  कोई हताहत नही हुआ.   

जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और  जांच पड़ताल मे जुट गई

वहीं इस घटनाके बारे में कर्मियों ने बताया कि सभी लोग ओबी डंपकर आ रहे थे, तभी वाहन पर किसी ने बम चला दिया,  जिसकी जानकारी सभी ने प्रबंधन को दिया.इस तरह की घटना से लोग काफी भयभीत है, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और  जांच पड़ताल मे जुट गई.  

पहले भी अपराधियों ने  फायरिंग और बमबाजी जैसी घटना को अंजाम दिया है

 आपको बता दें कि  पहले भी अपराधियों ने  एसटीजी आउटसोर्सिंग पर फायरिंग और बमबाजी जैसी घटना को अंजाम दिया है.वहीं आउटसोसिंग प्रबंधक हरिहर चौहान ने  फोन पर बताया कि कंपनी के डंपिंग यार्ड  के समीप बमबाजी की गई है.अज्ञात अपराधियों के खिलाफ  बुधवार को पुटकी थाना मे शिकायत दर्ज कराई जाएगी.  

Tags:bombing in dhanbadbombing in jharkhandbombing in putkibombing in dumping yard putkiSTG Outsourcing CompanySTG Outsourcing Company putkiSTG Outsourcing Company dhanbadSTG Outsourcing Company jharkhandworkers in panic due to the incidentDhanbadDhanbad newsDhanbad news todayjharkhandjharkhnad newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.