✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

DHANBAD: कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के बेटे ने चमकाये हथियार, जानिए किसे दी धमकी 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:47:41 PM

धनबाद(DHANBAD): क्या बेवजह दबंगई करना कुछ लोगों के शोक में शामिल हो गया है.  ऐसा ही मंगलवार को धनबाद के धैया  में हुआ है. मामला पुलिस तक पहुंच गया है.  धैया  में मंगलवार को हथियार चमकाए गए. देख लेने की धमकी दी गई.  यह सब पूर्व विधायक फूलचंद मंडल के बेटे आशीष मंडल के साथ हुआ.  उनके साथ गाड़ी में उनकी पत्नी  और एक मित्र भी थे. हथियार चमकाने  और धमकी देने का आरोप आशीष मंडल ने कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के बेटे रणवीर सिंह पर लगाया है.  आशीष मंडल की पत्नी ने इस संबंध में धनबाद थाने में लिखित शिकायत की है.  सिटी एसपी  से भी मुलाकात की है.  पुलिस से भरोसा मिला है कि  सख्त कार्रवाई की जाएगी.  आशीष मंडल के अनुसार  आज लगभग 11 बजे वह पत्नी और मित्र के साथ बरवाअड्डा - सिटी सेंटर रोड पर धैया से  गुजर रहे थे कि  उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोका गया.  

ओवरटेक कर रोकी गई गाड़ी  

आशीष मंडल का कहना है कि कारण तो वह  नहीं समझ पाए कि आखिर वजह क्या है.  ओवरटेक करने के बाद उनकी गाड़ी के आगे गाड़ी लगा दी गई.  शीशा  उतारकर बुलाए जाने लगा.  वह कुछ समझ भी नहीं पाए लेकिन गाड़ी से निकलना उचित नहीं समझा.  फिर तो गाड़ी  पीछे कर सटा दिया गया.  उसके बाद हथियार निकालकर  कर धमकी दी गई कि रुको अभी हम आते है.  इस घटना के बाद उन्हें पता चला कि ऐसा करने वाला  कांग्रेस नेता रणविजय सिंह का बेटा  है.  तो वह पहले बरवाअड्डा  थाना गए, पुलिस वालों ने बताया कि घटनास्थल धनबाद थाना में पड़ता है.  उसके बाद वह धनबाद थाना पहुंचे. सिटी एसपी से   मुलाकात की और धनबाद थाने में लिखित दिया.  इसके पहले भी रणविजय सिंह के पुत्र पर दबंगई करने का आरोप लगा था.  अगस्त महीने में एक बिल्डर के पुत्र के साथ मारपीट का आरोप लगाया गया था. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:dhanbadroaddhiyahathiyaararop

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.