✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

फायरिंग करते हुए दीवार तोड़ कोलियरी में घुसे अपराधी , कर्मियों को घंटों बनाया बंधक और लूटपाट कर चंपत हो गए

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 12:22:45 AM

धनबाद(DHANBAD) : BCCL  की बोर्रागढ़ कोलियरी. थाने से महज सौ-डेढ़ सौ मीटर दूर. लेकिन चोरों की दृढ़ता देखिए, पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए कोलियरी परिसर में पहुंचे. दनादन फायरिंग की, दीवार तोड़कर रास्ता बनाया और कोलियरी परिसर में प्रवेश कर गए. यह घटना बुधवार की रात करीब 1:00 बजे की है. कोलियरी में प्रवेश करते ही वहां कार्यरत लगभग डेढ़ दर्जन कर्मचारियों को हथियार की नोक पर एक कमरे में बंद कर दिया.  उनकी पिटाई भी की, इतना ही नहीं अपराधियों ने कर्मचारियों से पैर भी दबाया और 2:30 से 3 घंटे तक लूटपाट की. 

हॉर्न बजा वापस चल गई पुलिस

कर्मियों की मानें तो थाने की पेट्रोलिंग पार्टी घटना के लगभग एक घंटे पहले आई थी. गेट पर ही पुलिस गाड़ी का हॉर्न बजा और पुलिस चली गई. इसके बाद अपराधी मौके पर पहुंचे और घटना को अंजाम दिया. इसके बाद पुलिस तब पहुंची जब प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी. अपराधी अपने साथ 407 वाहन भी लेकर आए थे. कई बाइक से भी आए थे. अपराधियों की संख्या 4 दर्जन से अधिक बताई जा रही है.  इस घटना के बाद कर्मचारियों में पुलिस के प्रति आक्रोश है. वहीं 3 कर्मचारियों को गंभीर चोटे आई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बड़ा सवाल

सवाल उठता है कि घटना के पहले पुलिस आई लेकिन उसके बाद पुलिस नहीं पहुंची.  अपराधियों ने फायरिंग की, दीवार तोड़े, कर्मियों को एक कमरे में बंद किया. मनमाफिक लूटपाट की और थाने की दूरी महज सौ से डेढ़ सौ मीटर थी. आखिर अपराधियों ने ऐसा साहस कैसे किया, क्या उन्हें मालूम था कि पुलिस नहीं पहुंचेगी, क्या वह पूरी तैयारी करके आए थे कि अगर पुलिस आएगी भी तो जवाबी हमला करेंगे.

यह भी पढ़ें:

गिरिडीह: 25 लाख के इनामी माओवादी को पुलिस ने पत्नी के साथ किया गिरफ्तार

कर्मियों में आक्रोश

वैसे इस घटना के बाद कर्मियों में केवल दहशत ही नहीं बल्कि आक्रोश भी है. असिस्टेंट फोरमैन सुनील कुमार श्रीवास्तव की मानें तो अपराधियों ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम पहली बार दिया है. उन्होंने बताया कि 3 कर्मी गंभीर रूप से घायल हैं. जिनका इलाज चल रहा है. वहीं नाइट गार्ड रघुनाथ पासवान ने बताया कि अपराधियों ने फायरिंग भी की, किसी को हिलने तक का मौका नहीं दिया. बंधक बनाए गए कर्मचारियों से पैर तक दबाए, पुलिस  परिसर से खोखा बरामद कर ले गई है.

रिपोर्ट: शामभवी सिंह, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.